Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर हमला:गृह मंत्री ने कहा- कांगेस के 'चचाजान' संत महात्माओं को अपमानित करने कोई मौका नहीं छोड़ते, हिंदू धर्म को ही क्यों टारगेट करते हैं

 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा है। डा. मिश्रा ने कहा कि ये जो कांग्रेस के 'चचाजान' है वो हिंदू धर्म और संत-महात्माओं को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वे अब महंत नरेंद्र गिरि के परलोक गमन पर भी यह राजनीति कर रहे हैं। भगवा और हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले दिग्विजय‍ सिंह हमेशा हिंदू धर्म को ही क्यों टारगेट करते है?

बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की प्रयागराज की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि पर आरोप लगे हैं। जबकि आनंद गिरी का कहना है कि नरेंद्र गिरी की षड़यंत्र के तहत हत्या की गई है। इस पर दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- आनंद गिरि आधुनिक हिंदुत्व के प्रतीक हैं। मठों पर कब्जा, मंदिरों पर चढ़ोत्तरी का दुरुपयोग और मंदिरों की भूमि खरीद फरोख्त में धाधली। भगवा हिंदू धर्म की पहचान है। उसे अपमानित ना करें।

इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि इन्होंने हिन्दू धर्म में विभाजन और अपमान का कोई मौका नहीं छोड़ा। कभी हिन्दू आतंकवाद, कभी भगवा आतंकवाद की बात करते हैं। उन्होंने सवाल किया- दिग्विजय सिंह हिन्दू धर्म के अलावा किसी और धर्म पर क्यों नहीं बोलते? इ्रन्होंने सिंहस्थ तक को नहीं छोड़ा और तो और पिछले दिनों हुई संत की मृत्य पर भी पीछे नहीं हटे। मैं उनसे छोटा हूं तो मेरी बात का जवाब नहीं देते लेकिन कभी अपने से बड़ों के सवाल का जवाब ही दे दें।

कांग्रेस को गुटबाजी से फर्सत नहीं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्र में मंत्री बनने के बाद ग्वालियर में हो रहे स्वागत पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर डा. मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर आने पर उनका स्वागत निश्चित तौर पर होना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश और ग्वालियर को सौगातें दी हैं। कांग्रेसी तो स्वागत कर नहीं सकते क्योंकि उन्हें गुटबाजी से ही फुर्सत नहीं है। । समझ में नहीं आता है कि सिंधिया जी के स्वागत कार्यक्रम से कांग्रेस को क्यों दिक्कत हो रही है?

हम रिश्ते लिबाजों की तरह नहीं बदलते
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार की जा रही घोषणाओं पर कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएम शिवराज को अपनी तरह न समझे। कांग्रेस ने 947 में से एक भी घोषणा पूरी नहीं की। सीएम शिवराज जो कहते हैं, उसे अमल में लाते हैं क्योंकि हम रिश्ते लिबासों की तरह नहीं बदलते उसूलों की तरह निभाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ