Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का 21वां अभियान दिवस लखनऊ में संपन्न

 

देशभर से जुटे विश्वकर्मा समाज ने सत्ता में भागीदारी के लिए भरी हुंकार

भोपाल। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का 21वां अभियान दिवस गोविन्द वाटिका कुर्सी रोड़ लखनऊ में आयोजित किया गया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान प्रमुख जे.एन. विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्राविधिक शिक्षा महाराष्ट्र सरकार दामोदर अम्बा दास दलवी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दलवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती देश की दिशा तय करती है जबकि महाराष्ट्र की धरती सामाजिक न्याय के लिए जानी जाती है। उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र दोनों प्रदेशों में अभियान निरंतर प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आपेक्षित परिणाम देखने को मिलेंगे। समाज के लोगों को केवल अभियान में स्वयंसेवक के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जो सत्ता में भागीदारी के लिए आवश्यक है। बिना संगठन व एकीकरण के हम सत्ता में भागीदारी हासिल नहीं कर सकते। इसलिए प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को अभियान के स्वयंसेवक के रूप में जुड़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। जो संख्याबल के अनुरूप सत्ता में भागीदारी के लिए अत्यावश्यक है बिना एकीकरण के हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान प्रमुख जे.एन. विश्वकर्मा ने कहा कि आज से बीस वर्ष पूर्व यह अभियान प्रारंभ हुआ था। आज 21वां अभियान दिवस है इस कालखंड में हम भले ही अपने आपेक्षित लक्ष्य को प्राप्त न कर पाए हों लेकिन देश व प्रदेश के राजनैतिक दलों को यह सोंचने के लिए विवश अवश्य कर दिया है कि अब विश्वकर्मा समाज को ज्यादा दिनों तक उपेक्षित नहीं रखा जा सकता।आनेवाले दिनों में और भी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अभियान को अपने लक्ष्य के लिए निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी स्वयं सेवकों से अपना - अपना शुल्क समय पर अदा करने की अपील की ताकि अभियान को निरंतर चलाया जा सके।

केंद्रीय संचालक वीके विश्वकर्मा पांचालरत्न भोपाल ने कहा कि समाज में जागृति लाने के लिए केवल मध्यप्रदेश नहीं बल्कि अभियान प्रमुख जे.एन. विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हमने संपूर्ण भारत में भ्रमण कर अभियान का शंखनाद किया है। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान को भारत के उत्तर में जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख से दक्षिण में कन्याकुमारी, रामेश्वरम तक एवं पूर्व में असम, सिक्किम से पश्चिम में द्वारिकापुरी गुजरात एवं दमन और दीऊ द्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप तक प्रचार - प्रसार करने का काम किया है।समाज के एकीकरण की दिशा में किए गए कार्यों के फलस्वरूप ही मध्यप्रदेश में सत्ता की भागीदारी की झलक देखने को मिलने लगी है। हमें कहते हुए आपार हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में विश्वकर्मा समाज के लोग ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर परिषद व नगर निगमों में बड़ी संख्या में सदस्य चुनकर आये हैं। आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता में भागीदारी के लिए सत्तत प्रयासरत है और सफलता अवश्य मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय संचालक इं. रामनरेश शर्मा ने विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। केंद्रीय संचालक राम सुमिरन शर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा एवं प्रदीप शर्मा सहित प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील के प्रभारी, संयोजक ने भी अपने - अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वीके विश्वकर्मा पांचालरत्न, नेता रमेश विश्वकर्मा पत्रकार, शरद शर्मा वास्तु सलाहकार, मनोज पांचाल, ज्योतिषाचार्य रेणुका पांचाल, नेता विनोद विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, लखनलाल कर्मा, सुमेर सिंह विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, विपिन सुतार, भरत जाधव, बाल गोविन्द, प्रदीप शर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, विक्रांत विश्वकर्मा, अमर बहादुर विश्वकर्मा, रमाशंकर विश्वकर्मा, इं. राकेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, कुन्दन शर्मा, श्याम नरायन, राम सुमिरन शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, संतोष शर्मा, काशी प्रसाद विश्वकर्मा, नंदू शर्मा, अहिबरन सिंह, महवीर प्रसाद विश्वकर्मा, सत्येंद्र अग्निहोत्री, बलराम शर्मा, श्रीराम शर्मा नेता जी, जगन्नाथ शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, संत कुमार विश्वकर्मा, रामकृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, डा. राजेश विश्वकर्मा व भुआल विश्वकर्मा राज्य विधि अघिकारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद, मंजू विश्वकर्मा, अरुणा शर्मा, छवि श्याम शर्मा सहित अनेकों स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश से आये मनोज नंदकिशोर पांचाल व मुख्य अतिथि श्री दलवी को शाल पहना कर सम्मानित किया गया।

अभियान प्रमुख जे.एन. विश्वकर्मा के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर देश-प्रदेश भर से आये विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के स्वयंसेवकों सहित मध्यप्रदेश के वीके विश्वकर्मा पांचालरत्न भोपाल, नेता रमेश विश्वकर्मा पत्रकार, शरद शर्मा वास्तु सलाहकार, मनोज पांचाल, ज्योतिषाचार्य रेणुका पांचाल इंदौर, नेता विनोद विश्वकर्मा महू, संतोष विश्वकर्मा, लखनलाल कर्मा खरगौन, सुमेर सिंह विश्वकर्मा सिलारी, संजय विश्वकर्मा खंडवा आदि ने अभियान प्रमुख के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ