Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक दिवसीय कपास किसान मेला एवं कृषि मौसम जागरूकता कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न

 

      कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के प्रक्षेत्र कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाईल इंडस्ट्रीज किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कॉटन ईएलएस पायलेट प्रोजेक्ट पर भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना, ऑचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र झाबुआ एवं झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में कपास किसान मेला एवं कृषि मौसम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें झाबुआ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों से आये 450 किसान ने भाग लिया।

      कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बो धन में किसानो से जैविक कपास उत्पादन पर चर्चा की एवं किसानों को रासायनिक खाद एवं रसायनो के अधिक प्रयोग से खेतो फसलो एवं पर्यावरण पर पड़ रहे बुरे प्रभाव पर चर्चा की जिससे उत्पादन लागत बढने के साथ-साथ उपज भी घट रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में उत्पादित कपास बहुत अच्छी गुणवत्ता है। साथ ही किसानो को जैविक खेती अपनाने के लिये प्रेरित किया। जिले मंञ कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बताते हुए उन्होंने बताया कि महिलाएं कृषि के क्षेत्र में सक्षमता से कार्य करती है एवं कृषि से संबंधी गतिविधियों का ज्ञान रखती है। इस कार्यक्रम में सीआईटीआई सीडीआरए के श्री आर.बी.एस. तोमर ने बताया कि कपास ईएलएस पायलेट प्रोजेक्ट के बारे में बताया एवं जिले में कपास का उत्पादन बढाने हेतु चयनित किये गये किसानो को प्रोत्साहन राशी के रूप में 750 किसानो के खातो में 75 लाख रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से भेजे गयें 15 पुरूषो कों पानी की बाटलें एवं 15 महिलाओ को कपास चुनने के बेग बाटे गये जिससे की कपास की गुणवता खराब ना हों डॉ आर.के. त्रिपाठी ने ग्रामीण कृषि मौसम परियोजना द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी व बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए सप्ताह में दो दिन (मंगलवार व शुक्रवार) को आने वाले पांच दिनो के मौसम का पूर्वनुमान प्राप्त होता है जिसकी जानकारी के साथ-साथ मौसम व फसल की अवस्थानुसार कृषिगत कार्यों की जानकारी किसानों को दी जाती है। आपने जलवायु परिवर्तन एवं मौसम की अनिश्चितता के कारण कृषि पर पड़ रहे प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की व इनसे बचाव हेतु उन्नत कृषि तकनीकियों को बताया।

         इसी कड़ी में डॉ सिह ने मृदा परिक्षण के महत्व एवं इसकी कृषि में उपयोगिता पर चर्चा की तथा मृदा नमूना लेने की सही तकनीक बताई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मोर्य एवं प्रमुख केविके झाबुआ डॉ. डी.एस तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वी.के सिहं, डॉ. आर.के. त्रिपाठी, सीनियर परियोजना अधिकारी आर.बी.एस. तोमर, सीआईटीआई सीडीआरए, श्री विनोद बाफना, श्री नितिन तोमर आदि ने अपने व्याख्यान दिये। इस दौरान सीआईटीआई-सीडीआरए, केविके, मध्य भारत ग्रुप, ग्रीन प्लेनेट एवं विभिन्न कपास बीज विक्रेताओं ने प्रर्दशनी लगाई, जिसका अवलोकन कैबिनेट मंत्री ने किया तथा पॉलीहाउस में टमाटर की खेती देखी एवं सभी की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ