Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का हनुमान जी स्वरूप श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल ने मस्तक पर चन्दन का तिलक बिलपत्र पुष्प अर्पित कर हनुमान जी के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ