Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भगवान परशुराम का जन्म उत्सव:महू में निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर शनिवार को महू में ब्राह्मण समाज ने चना गोदाम पर स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली। शाम को निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। शोभा यात्रा शहर के सांघी स्ट्रीट, कोतवाली चोक, मेन स्ट्रीट, माणक चोक, छोटा बाजार होते हुए समाज की धर्मशाला पहुंची। यहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सामिल रही थी। पुरुषों की टोली भी भगवान परशुराम के जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा और यात्रा में चल रहा रथ आकर्षण का रूप रहा। शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी हुआ। यात्रा में भजनों की धुन पर समाज जनों ने नृत्य भी किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ