Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में भगवान परशुराम जयंती की धूम:बड़ा गणपति से शोभायात्रा शुरू,विधायक शुक्ला और कवि सत्यनारायण सत्तन ने की शिकरत

 

भगवान परशुराम जयंती के मौके पर बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकलने वाली शोभायात्रा शाम करीब 7.15 बजे शुरू हो गई। सर्व ब्राह्मण समाज जन भारी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव फूटी कोठी से वाहन रैली के रूप में बड़ा गणपति पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और कवि सत्यनारायण सत्तन भी यात्रा में शामिल होने बड़ा गणपति पहुंचे थे। चुनावी साल होने के चलते दोनों मुख्य राजनीतिक दलों के नेता भी अपने-अपने समर्थकों के साथ यात्रा का हिस्सा बने।

यात्रा संयोजक अभिषेक शर्मा एवं विकास अवस्थी ने बताया शोभायात्रा में भगवान परशुराम की पीतल की चार फीट ऊंची प्रतिमा को रथ पर विराजित किया गया है। एक अन्य रथ पर भगवान परशुराम की आठ फीट ऊंची प्रतिमा रहेगी। विभिन्न मार्ग से होते हुए यात्रा राजबाड़ा पहुंचेगी।

रथ में विराजित भागवान परशुराम की चार फीट की प्रतिमा।
रथ में विराजित भागवान परशुराम की चार फीट की प्रतिमा।

यहीं पर शोभायात्रा का समापन होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए कवि सत्यनारायण सत्तन और विधानसभा क्रमांक-1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी बड़ा गणपति पहुंचे। उनके साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज जन भी भारी संख्या में उपस्थित हैं।

शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे कवि सत्तन और विधायक शुक्ला।
शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे कवि सत्तन और विधायक शुक्ला।

इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस कड़ी में मरीमाता चौराहा स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन किया गया। विधायक संजय शुक्ला की ओर से हर साल परशुराम जयंती के मौके पर कई आयोजन यहां किए जाते है।

शनिवार को परशुराम जयंती के अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध व फलों के रस से भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। आज के दिन इस प्रतिमा स्थल पर यज्ञोपवीत संस्कार का भी आयोजन किया जाता है, मगर इस साल तारा अस्त होने और मुहूर्त नहीं होने के कारण ये आयोजन नहीं हो रहा है।

विधायक शुक्ला ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान परशुराम की आरती की। यहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के आने और भगवान परशुराम के दर्शन करने का सिलसिला जारी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ