Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जानापावा के लिए अधिकारियों से चर्चा:CM ने किए 10 करोड़ रूपए सेनशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां जानापाव के विकास के लिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने 10 करोड़ रूपए सेनशन किए हैं, जिससे भोजनशाला व हर्बल गार्डन बनेगा। उन्होंने साढ़े सात नदियों के उदगम के विकास के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की।

प्रोजेक्ट के नक्शे के आधार पर विकास किया जाएगा।
प्रोजेक्ट के नक्शे के आधार पर विकास किया जाएगा।

आर्किटेक्ट नितिन श्रीमाली ने कहा कि 10 करोड़ का प्रोजेक्ट सेनशन हुआ है। इसके अंदर साढ़े सात नदियों के उद्गम स्थल वाले कुंड का विकास होगा। इसमें लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे इन नदियों का यहां उद्गम हुआ। यहां पर एक मेडीटेशन सेंटर और एक भोजनशाला को खोला जाएगा। एक हर्बल गार्डन यहां पर बनाया जाएगा और इसी के साथ पार्किंग का भी विकास होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हवन में आहूति दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हवन में आहूति दी।

परशुराम जन्मस्थली पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरह भगवान परशुराम ने समाज में अराजकता को खत्म करने के लिए फरसा उठाया था। इसके बाद जब समाज में अराजकता खत्म हुई तो वह पहाड़ पर तपस्या करने चले गए। उसी तरह हमें भी समाज को अराजकता खत्म करने के लिए कदम उठाना चाहिए। यहां नर्मदा का जल लाने के लिए योजना तैयार की थी। बहुत बड़े स्तर पर प्लान भी बनाया था अब आगे इस विषय पर काम करने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे। हमारा घोषणा करना उचित नहीं होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां भगवान परशुराम जी की पूजा की।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां भगवान परशुराम जी की पूजा की।

मुख्यमंत्री का ये रहेगा कार्यक्रम

राजपुरा कुटी परिसर में आयोजित लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान पहुचेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। उसके बाद जानापाव परशुराम जन्मस्थली पहुंचेंगे। सबसे पहले कुंड पर पहुंचेंगे, वहां से महादेव का रुद्राभिषेक करने जाएंगे। इसके बाद तीन दिवसीय चल रहे गायत्री यज्ञ में पूर्णा हुति देंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सभा का संबोधित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ