Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के जाते ही भिड़ीं महिला नेता:कुर्सी पर बैठने को लेकर मंच पर ही मारा थप्पड़

बीजेपी के मंच पर पार्टी की एक महिला नेता ने दूसरी महिला नेता को थप्पड़ दिया। इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।

मामला मध्यप्रदेश के पन्ना का है। यहां तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 22 दिसंबर को आयोजन के समापन के मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा इस कार्यक्रम में मौजूद थे। साथ ही प्रदेश सरकार के 6 मंत्रियों समेत बीजेपी के कई पदाधिकारी और नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वीडी शर्मा के कार्यक्रम से जाने के करीब 10 मिनट बाद मंच पर बीजेपी महिला मोर्चा की 12 से ज्यादा पदाधिकारी बैठी थीं। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रभा तिवारी ने मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम चौबे को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बीजेपी की एक महिला नेता ने मंच पर ही दूसरी महिला नेता को थप्पड़ जड़ दिया।
कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बीजेपी की एक महिला नेता ने मंच पर ही दूसरी महिला नेता को थप्पड़ जड़ दिया।

मंच पर ही जड़ दिया थप्पड़, लोगों ने बनाया वीडियो
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और पूर्व पार्षद चंद्रप्रभा तिवारी का बीजेपी जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम चौबे से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दोनों महिला नेताओं में कुछ देर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्रप्रभा तिवारी ने कुर्सी से उठकर हजारों दर्शकों के सामने मंच पर ही नीलम चौबे के पास जाकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद चंद्र प्रभा तिवारी के पति ने बीच बचाव किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह रविवार को सामने आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग भाजपा के अनुशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

थप्पड़ मारने वाली महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य चंद्रप्रभा तिवारी को एक महिला नेता ने समझाया और अपनी सीट पर बैठाया।
थप्पड़ मारने वाली महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य चंद्रप्रभा तिवारी को एक महिला नेता ने समझाया और अपनी सीट पर बैठाया।

वीडियो की जांच करा रहे हैं: जिलाध्यक्ष
इस मामले को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया से बात की तो उन्होंने कहा कि वीडियो के विषय में मुझे जानकारी लगी है। मैं वीडियो की जांच करवा रहा हूं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता के लिए दोषी को पार्टी से निलंबित भी किया जा सकता है।

पन्ना में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इसके समापन के मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। इनके जाते ही मंच पर दो महिला नेताओं के बीच थप्पड़बाजी हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ