श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल को जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर और रुद्राक्ष से मनमोहक श्रृंगार कर भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
भक्तों को भगवान महाकाल ने त्रिनेत्र रूप में दर्शन दिए। वस्त्र, मस्तक पर रजत त्रिनेत्र और सिर पर रजत मुकुट धारण किया। रजत के रुद्राक्ष और मुण्डमाल के साथ गुलाब और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया।
भस्म आरती में बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में भोले शम्भू भोले नाथ के जयकारे सुनाई दिए।
0 टिप्पणियाँ