राजेन्द्र नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक कम्प्यूटर सेंटर के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने नकली आधार कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाकर चार लोगों से एक लाख रुपए से अधिक की ठगी की। मामले में सीएचएमओ ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा और राजेन्द्र नगर पुलिस को शिकायत के बाद केस दर्ज कराया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
TI मनीष डाबर के मुताबिक विवेक सिंह पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला समन्वयक आयुष्मान भारत निरामयम के पद पर पदस्थ है। उन्होंने राजेन्द्र नगर में सीएससी कम्प्यूटर इनोवेशन सेंटर संचालित करने वाले प्रोपराइटर विशाल कानूनगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। विवेक सिंह के मुताबिक नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर विशाल ने 4 लोगों को दिए। उन्होंने शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जब हॉस्पिटल में पंजीयन कराया तो उनकी चोरी पकड़ी गई और कार्ड की जांच की यो कार्ड फर्जी निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर विशाल कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी दुकान को सील कर दिया। वही मामले की जानकारी लगते ही आरोपी विशाल फरार हो गया। एक लाख से अधिक की हुई धोखाधड़ी जांच में यह बात सामने आई है कि इन कार्ड से करीब 1 लाख 4 हजार से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। जिसमें अपनी आईडी से विवेक द्वारा यह कार्ड बनाने की बात सामने आई है। विवेक सिंह के मुताबिक उन्होंने विभाग में ऐसे कार्ड को लेकर भी जांच किए जाने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक इस तरह से कार्ड बनवाकर और भी ठगी की गई होगी। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
0 टिप्पणियाँ