Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:महाकाल का सिंदूर, भांग, चंदन, सूखे मेवे से मनमोहक श्रृंगार

महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल को जल से स्नान कराने के बाद मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के साथ पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद सिंदूर, भांग, चंदन, सूखे मेवे से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। वस्त्र,मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड,त्रिशूल और सिर पर रजत मुकुट धारण किया महाकाल ने। रुद्राक्ष और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

रजत की मुण्डमाल अर्पित कर फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ