Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तेज हुआ शीतलहर का असर:बर्फ के मैदान पर जिंदगी सरपट; दिल्ली समेत आठ राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

 

तस्वीर गुलमर्ग के कंदुरी की है। फोटो: आबिद बट - Dainik Bhaskar
तस्वीर गुलमर्ग के कंदुरी की है

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की आशंका है।

मैदानी इलाकों में, आईएमडी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीतलहर की घोषणा करता है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीतलहर घोषित की जाती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 4-7 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है।

गुलमर्ग में गश्त करते बीएसएफ के जवान।
गुलमर्ग में गश्त करते बीएसएफ के जवान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ