Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में अर्चना कार्यालय पर चर्चाओं का दौर:संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में संस्करण का मोहन भागवत ने किया शुभारंभ

 

प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में संस्करण का शुभारंभ करते सर संघचालक। - Dainik Bhaskar
प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में संस्करण का शुभारंभ करते सर संघचालक।

दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को शिक्षाविदों और उद्योगपतियों से चर्चा की। अर्चना कार्यालय पर सुबह जहां वे शिक्षाविदों से मिले। इसके बाद वे छत्रपति नगर स्थित प्रांत के संपर्क प्रमुख व उद्योगपति के निवास पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ उद्योगपतियों से मुलाकात भी की। इसके बाद वे अर्चना कार्यालय वापस लौटे। जहां समाज के लोगों से मुलाकात और चर्चा का दौर चला।

संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में संस्करण का किया शुभारंभ

इधर, मंगलवार को अर्चना कार्यालय पर सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत के द्वारा मूकबधिरों के लिए संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में संस्करण का शुभांरभ किया गया था। डॉ. मोहन भागवत ने मोबाइल से इसका शुभारंभ किया। लैपटॉप के माध्यम से इसका वीडियो भी देखा। इस मौके पर आनंद सोसायटी के ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित मौके पर उपस्थित थे। ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे मूकबधिरों के लिए सांकेतिक भाषा में बनाई थी। जिसका शुभारंभ सर संघचालक ने किया।

संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में बने वीडियो को देखते।
संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा में बने वीडियो को देखते।

दिव्यांगों के लिए थानों को लेकर भी की चर्चा

ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित ने सर संघचालक को इंदौर के तुकोगंज थाने में चल रहे दिव्यांगों के थाने की जानकारी दी। देश में दिव्यांगों के लिए इस तरह के थाने बनाए जाने की बात कही। इस पर सर संघचालक ने चिंता जाहिर की। कहा कि इसके लिए प्रपोजल दीजिए। वे सरकार और समाज में इसके लिए जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार और पुर्नवास के संबंध में भी ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित ने उन्हें जानकारी दी।

बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें
मुस्कान ग्रुप के फाउंडर मेंबर और प्रेसिडेंट हेमंत छाबड़िया ने बताया कि मंगलवार को अर्चना कार्यालय पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने मुस्कान ग्रुप के द्वारा किए जा रहे नेत्रदान, अंगदान सहित अन्य सोशल कामों की जानकारी उन्हें दी। जिस पर सर संघचालक ने काम की सरहाना की। अंगदान-नेत्रदान के काम के प्रति जागरुकता लाने और बढ़ावा देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने गरीब बच्चों की पढ़ाई पर भी ज्यादा ध्यान देने की बात कही।

सुबह भी चला चर्चाओं का दौर

इधर, बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक सर संघचालक ने शिक्षाविदों के साथ अर्चना कार्यालय पर चर्चा की। उनके कार्य के विषय में जानकारी ली। इस दौरान शिक्षाविदों ने अपने कार्य को बताया और सर संघचालक का मार्गदर्शन लिया। इसके बाद वे छत्रपति नगर स्थित प्रांत के संपर्क प्रमुख व उद्योगपति श्रीनाथ गुप्ता के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ उद्योगपतियों से भी मुलाकात की। यहां करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वे अर्चना कार्यालय वापस लौटे। जहां समाज के लोगों से चर्चा और मुलाकात का दौर चला।

गुरुवार को इंदौर से होंगे रवाना

गौरतलब है कि डॉ. मोहन भागवत मंगवार को सुबह 7 बजे इंदौर-उदयपुर ट्रेन से इंदौर आए थे। इसके बाद वे रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय पहुंचे। यहां अलग-अलग समाज के चुनिंदा लोगों से मिले थे। इसके बाद वे बंगाली चौराहे के समीप उद्योगपति विनोद अग्रवाल के निवास पर पहुंचे थे। जहां भी कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात की थी। इसके बाद दिनभर अर्चना कार्यालय पर समाजसेवी व युवा उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। बुधवार को भी सर संघचालक ने शिक्षाविदों और उद्योगपतियों और समाज के लोगों से चर्चा की। गुरुवार सुबह वे इंदौर से रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ