Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मप्र की 27.6% आबादी को टीका:फिर नं. 1 मप्र, 1133209 डोज... केंद्र का दावा-अब टीके कम नहीं पड़ेंगे

 

  • इंदौर फिर अव्वल, 1.60 लाख से ज्यादा डोज, भोपाल 72 हजार का वैक्सीनेशन

विश्व योग दिवस यानी 21 जून को शुरू हुए टीकाकरण महाअभियान में एक बार फिर मध्यप्रदेश देश में टॉप पर रहा। बुधवार को राज्य में 11,33,209 टीके लगाए गए। प्रदेश में 5.7़ करोड़ जनसंख्या 18 से ज्यादा उम्र वालों की है। इनमें से 1.57 करोड़ को टीका लग चुका है। यानी 27.66 फीसदी आबादी वैक्सीनेट हो चुकी है। जबकि 3.86 फीसदी आबादी को ही दोनों डोज लगे हैं। इंदौर जिले ने फिर नया रिकाॅर्ड बनाया है। महाभियान के तहत दूसरे दिन 1 लाख 60 हजार 207 लोगों को टीका लगाया गया। मात्र साढ़े नौ घंटे में ही तय लक्ष्य हासिल कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण इंदौर में हुआ है। वहीं, भोपाल में बुधवार को 72 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ।

महाभियान के पहले दिन यानी बीते सोमवार को भी देश के किसी एक जिले में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण इंदौर में ही हुआ था। तब करीब सवा दो लाख लोगों को टीके लगाए गए थे। इसी के साथ अब तक कुल 21 लाख 47 हजार 313 लोगों को कोविडरोधी टीका लग चुका है।

इनमें से 18 लाख 64 हजार 296 को टीके की पहली खुराक व दो लाख 83 हजार 17 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। गौरतलब है कि सोमवार से शुरू टीकाकरण महाभियान के तहत सात दिन में 8 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। कुल 28 लाख 7552 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ