Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना वैक्सीनेशन:तीनों मंडियों में वैक्सीनेशन केंद्र शुरू, पहले ही दिन लगे 473 लोगों को टीके

 

शहर की तीनों प्रमुख मंडियों में बुधवार से वैक्सीनेशन केंद्र शुरू होने के साथ ही वैक्सीन लगाया जाना भी शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में पहले दिन 473 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंगलवार को ही कलेक्टर मनीष सिंह ने चोइथराम और छावनी अनाज मंडी का दौरा कर चेतावनी दी थी कि अगर वैक्सीनेशन में मदद नहीं की तो मंडियों को बंद कर दिया जाएगा।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव राजेश द्विवेदी और इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, कृषक व हम्मालों के लिए सपरिवार कोविड-19 टीकाकरण की निःशुल्क व्यवस्था शहर की तीनों मंडियों में की गई है। सुबह 10 बजे से तीनों जगह टीकाकरण शुरू किया गया जो कि शाम तक जारी रहा। इसके चलते छावनी मंडी में शाम तक 179, चोइथराम में 145 और लक्ष्मीबाईनगर अनाज मंडी में 149 लोगों को टीके लगाए गए।

टीकाकरण अभियान आगामी एक माह तक जारी रहेगा। टीकाकरण के लिए शासन द्वारा न्यूनतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य किया है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को खाली पेट नहीं जाना होगा। टीकाकरण का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ