Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उमंग सिंघार ने सोनिया गांधी को एक खत लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत की परदे के पीछे से खुद सरकार चला रहे हैं है


 पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह के पत्र पर सिंधिया समर्थक वनमंत्री उमंग सिंघार ने रविवार को पलटवार किया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से खुद सरकार चला रहे हैं। उन्हें मंत्रियों को पत्र लिखने की क्या आवश्यकता है। सूत्र बताते हैं कि सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत भी की है। इधर, सिंह के पत्र पर कमलनाथ सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने उन्हें जवाब भेज दिए हैं तो कुछ ने व्यक्तिगत स्तर पर मुलाकात की है।


सिंघार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गंधवानी में मीडिया से बातचीत में सिंह के चिट्ठी लिखने की बात पर सवाल उठाए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वे पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं तो चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत है। प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता जानते हैं कि परदे के पीछे से सरकार कौन चला रहा है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब सिंघार ने दिग्विजय पर सियासी हमला किया हो। इससे पहले विधानसभा में दी गई एक जानकारी को लेकर सिंह द्वारा ऐतराज उठाए जाने पर भी करारा जवाब दे चुके हैं


सोनिया को लिखा शिकायती खत, कहा- प्रदेश सरकार को अस्थिर कर रहे हैं दिग्विजय


सूत्रों ने बताया कि सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भी दिग्विजय सिंह की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि सिंह कमलनाथ सरकार को अस्थिर कर खुद को पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं। उमंग सिघार के इस बयान से जुड़ा एक वीडियो भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ