Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि वह पहली बार ऑनलाइन पर्यटक वीजा देने जा रहा है


सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि वह पहली बार ऑनलाइन पर्यटक वीजा देने जा रहा है। रूढ़िवादी देश में छुट्टी बिताने के लिए आने वाले 49 देशों के नागरिकों को यह सुविधा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तेल के अलावा अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए सऊदी अरब यह कदम उठा रहा है।


तेल के युग के बाद क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान देश को सबसे बड़ी अरब अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जहां तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी राजस्व मिले। उनके विजन 2030 के सुधार कार्यक्रम में पर्यटन को केंद्र बिंदु में रखा गया है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब दो हफ्ते पहले सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से विनाशकारी हमले किए गए थे। इन हमलों के लिए अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।


 


बताते चलें कि सऊदी की सरकारी तेल कंपनी आरामको के तेल संयंत्र में हुए हमले के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में खलबली मच गई थी। इसकी वजह से कंपनी के तेल का उत्पादन करीब 50 फीसद तक गिर गया था। हालांकि, ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि वह सितंबर के अंत तक तेल आपूर्ति को फिर से पटरी पर ले आएंगे। हमले के बाद बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका जताई जा रही थी।


पर्यटन प्रमुख अहमद अल-खतीब ने एक बयान में कहा- सऊदी अरब को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खोलना हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यहां आने वाले मेहमान उन खजानों को देखकर आश्चर्यचकित होंगे, जो हम साझा करने जा रहे हैं। यहां यूनेस्को द्वारा घोषित पांच विश्व विरासत स्थल, जीवंत स्थानीय संस्कृति और मन को लुभा लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।


 


खतीब ने कहा कि सऊदी अरब ने 49 देशों के नागरिकों के लिए शनिवार से ऑनलाइन पर्यटक वीजा के लिए आवेदन खोलेगा। उन्होंने कहा कि देश विदेशी महिलाओं के लिए अपने सख्त ड्रेस कोड को भी आसान बनाएगा, जिससे वे बिना हिजाब पहने घूम सकें। बताते चलें कि पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े (अबाया) अभी भी सऊदी की महिलाओं के लिए पहनना अनिवार्य हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ