Header Ads Widget

Responsive Advertisement

असम और बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 139 हुई, 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

बिहार और असम में बाढ़ के हालात बिगड़े हुए हैं और इससे 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं


 बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी विकट बनी रही। दोनों राज्यों में अब तक बाढ़ से 139 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले असम में ही शुक्रवार को 11 मौतों के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई। प्रदेश के 33 में से 27 जिलों के 48.87 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।


1.79 लाख हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। गैंडों के लिए मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क व पोबीतोरा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का 90 फीसद हिस्सा पानी में डूब चुका है। ब्रह्मापुत्र समेत अन्य नदियों का जलस्तर खतरे से ऊपर कायम है। शिवसागर व उदलगुरी में बाढ़ का पानी घटा है


बेघर हो चुके 1.47 लाख लोग


755 राहत शिविरों व 304 राहत वितरण केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। कई लोग राहत व बचाव कार्य में लापरवाही का भी आरोप लगा रहे हैं। वित्त मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने कहा कि शायद प्रशासन बाढ़ की विभीषिका का अंदाजा नहीं लगा सका, इसलिए कुछ जिलों के राहत शिविरों में सामग्र्री कम पड़ गई


बिहार में अब तक 92 की मौत


दूसरी तरफ बिहार की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में 14 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 92 हो गई। राज्य के 12 जिलों के 67 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच बिहार सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में 181 करोड़ रुपया डाल दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक क्लिक से तीन लाख से अधिक पीड़ित परिवारों के खाते में छह हजार रुपये पहुंच गए। अगले 48 घंटे के भीतर यह राशि पीड़ितों को मिल जाएगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ