Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपने काम को बेहतर करने के तरीके खोजें

  • किताबों से जानिए, कैसे काम को सरल किया जाता है? क्यों अधिक बात करने वाले कई अवसरों से वंचित रहते हैं?

निश्चित समय पर काम करने के कई फायदे हैं
निश्चित समय पर महत्वपूर्ण काम करने की आदत डालें। इससे आपको वह काम करने में आलस नहीं आता है। आदत पड़ने पर आपका शरीर और मन पूरी तरह सक्रिय होकर काम में पूरा सहयोग देते हैं। आपको काम में आनंद आने लगता है। जिससे वह काम सरल लगने लगता है। यही नहीं, समय के साथ आप उस काम को बेहतर करने के तरीके भी खोज लेते हैं। 

ज्यादा बात करने वाले ज्ञान से वंचित रहते हैं
ऊपरी ज्ञान रखने वालों का स्वभाव होता है कि वे एेसा प्रभाव जमाना चाहते हैं जैसे उनके पास बहुत ज्ञान है। ऐसे लोग आमतौर पर ज्यादा बात करते हैं और कम सुनते हैं। सुनें ज्यादा, बोलें कम। जो लोग बहुत बात करते हैं वो दूसरा कोई काम बहुत कम करते हैं। सुनने की तुलना में अधिक बात करते हैं तो आप उपयोगी ज्ञान जमा करने के कई अवसरों से वंचित रहते हैं।

सफलता के लिए सटीक जानकारी होनी चाहिए
आप किसी क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो उस क्षेत्र के संबंध में पूरी जानकारी होनी चाहिए। मान लें आप एक विशेष प्रकार की वस्तु का निर्माण करना चाहते हैं तो उसकी उत्पादन कीमत, उस वस्तु जैसी अन्य वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता, उसकी संभावित बिक्री की जानकारी लेनी चाहिए। जानकारी जितनी वास्तविक होगी, आपके सफल होने की संभावना उतनी अधिक है। 

आपकी खुशी और संतुष्टि ही असली सफलता है
खुद को पहचानें, अपनी इच्छा, अनिच्छा को जानें। आप कोई काम क्यों नहीं कर पाते हैं, यह जानें। आपको किस चीज से प्रेरणा मिलती है उसे समझने की कोशिश करें। स्वयं के बारे में जानने से आप जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। सफलता का एक अर्थ संतुष्टि भी है। आप जिस काम से, जिस लक्ष्य को प्राप्त करने से खुश होते हैं, संतुष्ट होते हैं, आपके लिए वही सफलता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ