Header Ads Widget

Responsive Advertisement

संपत्ति बंटवारे की असमानता को लेकर आई एक रिपोर्ट अमीरों के पास है 40 फीसदी संपत्ति

संपत्ति बंटवारे की असमानता को लेकर आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2022-23 में भारत की सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी की आय में हिस्सेदारी बढ़कर 22.6 प्रतिशत हो गई है।

indias_richest_1_percent_own_more_than_40_percent_of_total_wealth.png

संपत्ति बंटवारे की असमानता को लेकर आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2022-23 में भारत की सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी की आय में हिस्सेदारी बढ़कर 22.6 प्रतिशत हो गई है। संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 40.1 प्रतिशत हो गई है। ‘भारत में आमदनी व संपदा में असमानता, 1922-2023: अरबपति राज का उदय’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार 2014-15 और 2022-23 के बीच शीर्ष स्तर की असमानता में वृद्धि विशेष रूप से धन के केंद्रित होने से पता चलती है।

आमदनी में हिस्सेदारीअमरीका से अधिक

रिपोर्ट के अनुसार भारत की शीर्ष एक प्रतिशत आमदनी हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अधिक है। यह दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और अमरीका से भी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया कि शुद्ध संपत्ति के नजरिए से भारतीय आयकर प्रणाली प्रतिगामी नजर आती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इस अमीर आबादी का आमदनी में हिस्सा ऊंचे स्तर पर है। यह संभवत: सिर्फ पेरू, यमन और कुछ अन्य देशों से ही कम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ