Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर के इस थाने में लगा पुलिस जिंदाबाद के नारे

 

इंदौर के इस थाने में लगा पुलिस जिंदाबाद के नारे
इंदौर. गुरुसिंघ सभा के सचिव जसबीरसिंह गांधी पर करीब 10 दिन पहले हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुरुसिंंघ सभा के अध्यक्ष शराब कारोबारी रिंकू भाटिया के कहने पर हमला करने की बात कही है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिंकू को भी आरोपी बनाकर केस दर्ज किया है। रविवार को डीसीपी से मिले समाजजनों ने गिरफ्तारी करने पर पुलिस को धन्यवाद दिया। जूनी इंदौर क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले जसबीरसिंह गांधी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला किया था। एक ने पास में आकर धक्का दिया और शोर मचा तो वह साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया था। डीसीपी जोन-4 राजेशकुमार सिंह के मुताबिक, संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए वीरेंद्र ठाकुर और अर्जुन उपाध्याय निवासी बड़वानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अर्जुन उपाध्याय बड़वानी में गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया के शराब कारोबार का मैनेजर है और वीरेंद्र भी उसकी शराब दुकान में काम करता है। सभा के चुनाव की सरगर्मियों के बीच अध्यक्ष व सचिव के गुट के बीच विवाद हो रहे थे। आरोपियों ने बयान में बताया कि इन विवादों के कारण रिंकू के कहने पर जसबीर पर हमला करने गए थे। हमला करने वालों में वीरेंद्र के साथ रीतेश ठाकुर भी था। दोनों मूलत: बिहार के निवासी हैं। रीतेश इस समय बिहार गया हुआ है। डीसीपी सिंह के मुताबिक, आरोपियों के बयान के आधार पर रिंकू व अर्जुन को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। रिंकू व रीतेश की तलाश की जा रही है। मालूम हो, रिंकू का बड़वानी में शराब का कारोबार है। पहले भी धार में एसडीएम व तहसीलदार पर हुए हमले मेें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर है।
पुलिस जिंदाबाद के नारे लगे
रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पर सिख समाज के सदस्य डीसीपी राजेश कुमार सिंह के पास पहुंचे। सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और रिंकू भाटिया को आरोपी बनाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस जिंदाबाद के नारे लगे। डीसीपी से जसबीरसिंह गांंधी, केंद्रीय गुरुसिंघ सभा मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हरपालसिंह भाटिया मोनू, त्रिलोचनसिंह वासु, मनजीतसिंह टुटेजा आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य मिले। मोनू भाटिया के मुताबिक, हमला कराने की घटना शर्मनाक कृत्य है। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ