Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर आए राहुल गांधी ने इंदौर की चुनावी तैयारी की ली जानकारी

इंदौर आए राहुल गांधी ने इंदौर की चुनावी तैयारी की ली जानकारी
इंदौर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी शनिवार सुबह 10.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट आए और 11 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ हेलीकॉप्टर से कालापीपल की सभा के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर राहुल ने नेताओं से प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति की जानकारी ली। पूछा कि इंदौर की तैयारी कैसी है। नेताओं ने बताया कि ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस सक्रिय है। कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक संजय शुक्ला, सुरजीत सिंह चड्ढा, गोलू अग्निहोत्री, सदाशिव यादव और विनय बाकलीवाल मौजूद थे। राहुल दोपहर 2 बजे नाथ के साथ हेलीकाॅप्टर से इंदौर लौटे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अरविंद बागड़ी ने कालापीपल में राहुल से मुलाकात कर चुनाव में अग्रवाल समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। उधर, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी कालापीपल में सभा के बाद दोपहर को इंदौर पहुंचे। स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद वे मोहनखेड़ा रवाना हुए।
मप्र को चौपट, भ्रष्ट, घोटाला प्रदेश बना दिया: कमलनाथ
वहीं, मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बलात्कार की घटनाएं मध्य प्रदेश को कलंकित करती हैं। पूरे प्रदेश में रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो सामने नहीं आती हैं। महिला अपराध, आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार में मप्र नंबर वन है। मप्र को चौपट, भ्रष्ट और घोटाला प्रदेश बना दिया है। हमारी तरफ से बच्ची की पूरी मदद की जाएगी। अगर दिल्ली शिफ्ट करना है तो उसका प्रबंध करने की पेशकश की है।
उपचाररत रेप पीडि़ता से मिलने पहुंचे कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद राहुल गांधी की अगवानी की। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं में चर्चा भी हुई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एमटीएच अस्पताल में उपचाररत रेप पीडि़ता से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर और इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बच्ची के हाल जाने। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची की हालात में सुधार है। इस दौरान विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सुरजीत सिंह चड्ढा, गोलू अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ