Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार का राशिफल:कन्या राशि के लोग अपने अनुभव से दूसरों को मार्गदर्शन दे पाएंगे, मकर राशि के लोग लक्ष्य से न भटकें

शनिवार, 2 सितंबर को मेष राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। कन्या राशि के लोग दूसरों को मार्गदर्शन दे पाएंगे। मकर राशि के लोग अपने लक्ष्य से न भटकें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - FOUR OF PENTACLES

नकारात्मक विचार न रखें और वर्तमान पर ध्यान दें। जिन लक्ष्यों को हासिल करने की आपकी इच्छा है, उनके लिए रास्ता मिल सकता है। जीवन में जो कठिनाई हो रही है, ये आपके स्वभाव में बदलाव करने से हल हो सकती है। लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखें।

करियर : करियर संबंधित चिंता दूर होगी, लेकिन आर्थिक पक्ष को और मजबूत बनाने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बदलावों से इन्हें हल किया जा सकता है।

हेल्थ : गैस की दिक्कत होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ - SEVEN OF CUPS

बातें स्पष्ट न होने से नकारात्मकता बढ़ेगी, आपको एकाग्रता बनाए रखनी होगी। जिन समस्याओं का हल प्राप्त नहीं हो रहा है, उनसे संबंधित विश्वास बनाए रखें। अपनी संकल्प शक्ति के जरिए जीवन में बदलाव कर पाएंगे।

करियर : विदेश में काम करने की इच्छा है तो अनेक दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन प्रयत्नों से लाभ हो सकता है।

लव : पार्टनर से जुड़े नकारात्मक विचार न रखें।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मिथुन - TEN OF PENTACLES

परिवार के साथ वक्त बिताने से आनंद मिलेगा, लेकिन आप व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज न करें। किसी व्यक्ति की आलोचनाओं पर ध्यान न दें। अपने काम में सुधार करने की जरूरत है।

करियर : अटके काम पूरे करें। दस्तावेज से संबंधित बातें ध्यान रखें।

लव : पार्टनर और आपके बीच का बदलता नजरिया तकलीफ का कारण बन सकता है।

हेल्थ : गले की खराश और सर्दी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कर्क - ACE OF CUPS

काम की गति तेज होने से लाभ हो सकता है। अधिकतर काम आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिकता की कई समस्याएं सुलझ जाएंगी। गलत बातों की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सतर्क रहकर काम करें।

करियर : नए काम की शुरुआत उत्साह से करें। सकारात्मकता की वजह से काम आगे बढ़ सकता है।

लव : पार्टनर की वजह से चिंता हो सकती है। आप अपने स्वभाव में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेंगे।

हेल्थ : एसिडिटी की तकलीफ होने की संभावना है, खान-पान पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

सिंह - EIGHT OF PENTACLES

अपने अनुभव से काम आगे बढ़ा पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव हो सकता है। नया ज्ञान आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। जो प्रयत्न आपके द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखें। जल्दी ही बड़े अवसर मिल सकते हैं।

करियर : विद्यार्थियों का तनाव बढ़ सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में जटिलता महसूस होगी।

हेल्थ : अपच की समस्या न बढ़ें, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कन्या - QUEEN OF CUPS

अपने अनुभव से लोगों को मार्गदर्शन दे पाएंगे। आपके सुझाव उनके लिए लाभदायक हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अपना दबाव न बनाएं। काम करते समय गलती न करें। बड़ा निवेश करने से पहले उसके फायदे पर भी ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी नई बातें सीखने को मिलेंगी।

लव : पार्टनर की वजह से नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला - SEVEN OF WANDS

अपनी जिद की वजह से तकलीफ हो सकती है। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन नकारात्मकता और जिद से बचना होगा, वर्ना गलती हो सकती है। लोगों की आलोचना का जवाब, सोच-समझकर दें। अपने अहंकार की वजह से नुकसान हो सकता है। आगे चलकर ये गलती दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेते समय नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें।

लव : आपकी वजह से पार्टनर का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : थकान की वजह से निराशा हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृश्चिक - THE HERMIT

एकांत में समय बिताने से तकलीफ काफी हद तक दूर हो सकती है और अपनी गलतियों का एहसास होगा। जिन कामों के लिए आप तैयार हैं, उन पर ध्यान दें। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वभाव की नकारात्मक बातों को बदलें।

करियर : काम की जगह नई समस्या हो सकती है, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा।

लव : पार्टनर के साथ बढ़ रही दूरियां तकलीफदायक होंगी, लेकिन रिलेशनशिप टूटेगी नहीं।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करने की कोशिश करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

धनु - PAGE OF SWORDS

चंचलता से बचें। अपनी एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करें। समस्याओं का हल आपके प्रयत्नों के जरिए मिलेगा, लेकिन आपकी गलती के कारण समस्या बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्वान लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें।

करियर : नौकरी-पेशा लोगों को बढ़ोतरी मिल सकती है।

लव : एक समय पर आप कई लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपको समझदारी से काम लेना होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत दूर करने के लिए सात्विक आहार लें और डॉक्टर से परामर्श लें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मकर - EIGHT OF WANDS

बेचैनी बढ़ सकती है, लेकिन आपको अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है। प्रयत्न करते रहें और सतर्क रहें। अपनी भावनाओं की वजह से बार-बार किए गए बदलाव आपके लिए ही रुकावट का कारण बन सकते हैं। अपनी कमजोरी दूर करें।

करियर : सही प्रयासों से अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर से अधिक अपनी बातों को महत्व देना होगा।

हेल्थ : अपच और डायरिया की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

कुंभ - SIX OF WANDS

लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज न करें। अपनी संगत में बदलाव करने की कोशिश करें। जैसे लोगों के साथ आप जुड़े रहेंगे, वैसे आपके विचार बनेंगे। लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी, आपको किसी पर निर्भर होने से बचना है।

करियर : आपके काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है।

लव : पार्टनर्स के बीच एक-दूसरे के लिए जलन की भावना हो सकती है।

हेल्थ : थायराइड संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मीन - DEATH

स्वभाव में किए गए बदलाव की वजह से व्यक्तिगत जीवन सुधरेगा। नई बातों को अपनाएंगे तो कठिनाई दूर हो सकती हैं। खुद को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। जो रिश्ते महत्वपूर्ण हैं, वे टूटे नहीं, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर की नाराजगी न समझने की वजह से विवाद हो सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ बदलते वातावरण की वजह से होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ