Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार का राशिफल:सिंह राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान दें, धनु राशि के लोग दूसरों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी न करें

गुरुवार, 24 अगस्त को मेष राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सिंह राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। धनु राशि के लोग दूसरों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करने से बचें, वर्ना विवाद हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - PAGE OF CUPS

नए अवसर प्राप्त करने के लिए अपने स्किल्स बेहतर बनाएं। लोगों के साथ परिचय बढ़ाते समय व्यक्तिगत बातें जाहिर न करें। व्यक्तिगत जीवन में किसी भी उतार-चढ़ाव का असर न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ जुड़ने की कोशिश करें। नई बातें सीखने को मिल सकती है।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगी। अधिक मेहनत से काम पूरे हो सकते हैं।

लव : पार्टनर की मदद से दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

वृषभ - KING OF CUPS

परिस्थिति का सही अवलोकन करने के बाद ही निर्णय लें। भावनात्मक कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत न होने से अकेलापन बना रहेगा। सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। पुराने विवादों को सुलझाने के लिए विचारों में बदलाव करना होगा।

करियर : मित्र के साथ मिलकर काम की शुरुआत हो सकती है, डिसिप्लिन के साथ काम करने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से चिंताएं आप पर हावी हो सकती हैं, इस कारण विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

मिथुन - THE CHARIOT

आप काम को ठीक से समझेंगे, विचारों में स्पष्टता रहेगी, इस कारण काम में धीरे-धीरे बदलाव करना संभव हो सकता है। जिन बातों से तकलीफें हो रही हैं, उनसे बचें। आत्म विश्वास की वजह से सही निर्णय ले पाएंगे। परिवार और अपनी अपेक्षाएं पूरी कर पाएंगे।

करियर : करियर संबंधी बड़ा अवसर जल्दी ही मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद सब ठीक हो जाएगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ होने से कमजोरी रह सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कर्क - NINE OF PENTACLES

दूरदृष्टि रखें, सोच-विचार करने से निर्णय लेने में वक्त लगेगा, लेकिन सही निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। संयम से बातों में बदलाव हो सकता है। आध्यात्मिक अध्ययन से जीवन में बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें अन्य लोगों को समझने में वक्त लग सकता है। फिलहाल अपनी बातें सभी को समझाने की आवश्यकता नहीं है। अपने निर्णय पर टिके रहें।

करियर : लोगों से प्राप्त हुई प्रशंसा की वजह से विश्वास बढ़ेगा। साथ में अपने स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न भी बढ़ाए जाएंगे।

लव : पार्टनर अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से प्रकट नहीं कर पाएंगे, उनके विचारों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

सिंह - EIGHT OF CUPS

पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान दें। भविष्य के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करें। गलतियों पर पछतावा करने से तनाव बढ़ेगा। पुराने मित्रों के साथ फिर से संबंध बनाने है या नहीं, इस बात पर सोच-विचार करके आगे बढ़ें। जिन लोगों की संगत में आपका नुकसान होता है, उनसे दूर रहें।

करियर : व्यापारियों को नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से चिंता हो सकती है, इसे प्रकट करना मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : बीपी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

कन्या - THE HANGEDMAN

विचारों में बदलाव करने की कोशिश करें, तभी परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलेगा। पुरानी तकलीफ देने वाली बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। कोई भी जिद न करें। स्वभाव में लचीलापन रखें। लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त करने की जिद में दिक्कतें हो सकते हैं। अहंकार से बचें।

करियर : जिस काम में स्थिरता है, केवल उस पर ध्यान देते रहें।

लव : आपकी दुविधा की वजह से पार्टनर का कंफ्यूजन बढ़ सकता है।

हेल्थ : अपच और एसिडिटी की तकलीफ रहेगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

तुला - THE TOWER

जिन कामों को आपने नजरअंदाज किया है, उनकी वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ मित्रों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के लोगों पर बनी हुई निर्भरता दूर करना आपके लिए आवश्यक होगा। पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना है, सतर्क रहें।

करियर : आपकी लापरवाही की वजह से कोई अवसर हाथ से निकल सकता है।

लव : पार्टनर की छिपाई हुई बातें सामने आ सकती हैं।

हेल्थ : तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - FIVE OF SWORDS

बढ़ रहे विवादों की वजह से तनाव रहेगा। रिश्तों में नई दिक्कतें हो सकती हैं। अन्य लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। रिश्तों में फिलहाल सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। यदि रिश्ता महत्वपूर्ण है तो स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखें।

करियर : आपकी प्रगति देखकर दूसरों के मन में जलन की भावना बढ़ सकती है।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ बातचीत करते समय अपशब्द का प्रयोग न करें।

हेल्थ : कमजोरी और हड्डी संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

धनु - KING OF PENTACLES

अपने काम को पूरी एकाग्रता के साथ करें। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र से खुद को दूर रखें। लोगों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करने से बचें। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें। लोगों के इरादे और स्वभाव पहचानने में आपसे गलती होने की संभावना है।

करियर : व्यापारियों को अचानक से बड़ा फायदा हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप के बारे में अचानक कोई निर्णय न लें।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

मकर - QUEEN OF CUPS

अपनी भावनाएं सोचे-समझे बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सामने प्रकट न करें। कमजोरी होने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। आपके कुछ निर्णय गलत साबित होने की संभावना है। सतर्कता रखनी होगी।

करियर : महिलाओं को काम से जुड़ी जिम्मेदारी प्राप्त होगी, इस वजह से भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप तकलीफ का कारण बन सकता है।

हेल्थ : सर्दी और एलर्जी की तकलीफ रहेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कुंभ - PAGE OF PENTACLES

नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। केवल लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। जिन लोगों के साथ आप अधिक वक्त बिता रहे हैं, उनके विचारों का असर आप पर हो सकता है। ये नुकसान का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले अपनी सक्षता का अंदाजा जरूर लगाएं।

करियर : विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे करियर में गंभीरता बढ़ेगी।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने की हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : नकारात्मक विचार की वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सकारात्मक रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन - EIGHT OF SWORDS

जिन कामों को आपने नजरअंदाज किया है, वे आज सामने आ सकते हैं। परिवार के लोगों से प्राप्त होने वाली मदद का गलत फायदा न उठाएं। खर्च पर नियंत्रण रखें। वर्ना नया कर्ज बनने की संभावना है। पैसों से जुड़ी बातों को सही तरीके से समझें, नुकसान हो सकता है।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है, लेकिन गलतियों से बचना होगा। ये चिंता दूसरों के कारण हो सकती है।

लव : पार्टनर से संबंधित चिंता रहेगी, आपसी चर्चा से चिंताएं दूर हो सकती हैं।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफें हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ