Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार का राशिफल:कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्य से ध्यान न हटाएं, कुंभ राशि के लोग अपने निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें

मंगलवार, 18 जुलाई को मेष राशि के लोग अपने स्रोतों का सही उपयोग करेंगे तो लाभ हो सकता है। कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्य से ध्यान न हटाएं, वर्ना दिक्कतें हो सकती हैं। कुंभ राशि के लोग निर्णय लेने के लिए किसी पर निर्भर न रहें, सोच-समझकर आगे बढ़ें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - THE MAGICIAN

आपको अभी तक मिली सफलता का अवलोकन करेंगे तो प्रेरित महसूस होगा। अपने स्रोतों का सही तरीके से इस्तेमाल करें। काम पर फोकस बनाए रखें। जिस काम के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, उसमें गति धीमी रहेगी। आज ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। आज बड़ी जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आर्थिक पक्ष का ध्यान रखें।

लव : आपके बदलाव की वजह से पार्टनर को सकारात्मक महसूस होगा।

हेल्थ : सेहत में सुधार हो सकता है। खानपान संबंधी बातों पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ - KNIGHT OF WANDS

लोगों की आलोचनाओं की वजह से आपका विश्वास टूट सकता है। आपकी परिस्थिति को आप ही जानते हैं, इसलिए लोगों के विचारों पर ज्यादा ध्यान न दें। किसी भी काम में हड़बड़ी न करें। समय का लिहाज करें। योजना बनाने की आवश्यकता है।

करियर : करियर में जैसी प्रगति आप चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन ये केवल आपके विचारों की वजह से है। नकारात्मक विचार दूर करें।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मिथुन - THE TOWER

पुरानी बातों के बारे में विचार करके आप खुद के लिए ही तकलीफें बढ़ाएंगे। जिस योजना को अमल में लाने के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, उसमें कठिनाइयां आएंगी। आपको अपना तरीका बदलने की आवश्यकता है। जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए पुरानी बातों को छोड़ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

करियर : काम संबंधी रुकावट दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति के साथ चर्चा करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक बातों से बचें।

हेल्थ : तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क - JUSTICE

अभी तक किए गए प्रयत्न सफल होंगे। फिर भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता है। किसी भी बात की वजह से अपना ध्यान बिल्कुल न भटकने दें। परिवार के लोगों से संबंधित चिंता रहेगी, आपको केवल खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए योजना बनाकर काम करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन को देखने का नजरिया बदलेगा।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

सिंह - PAGE OF CUPS

दूसरों के कारण आपके जीवन में समस्या बढ़ सकती हैं। इन्हें दूर करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की दखलअंदाजी आपके व्यक्तिगत जीवन में बढ़ सकती है, इसका नकारात्मक असर हो सकता है। सेहत में अचानक बदलाव हो सकता है, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

करियर : युवाओं को मिल रही प्रगति की वजह से प्रेरणा मिलेगी। अवसर ढूंढने के लिए प्रयत्न करते रहें।

लव : करीबी व्यक्ति से मिले लव प्रपोजल पर ध्यान दें, लेकिन इसे रिलेशनशिप में तब्दील करने की हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या की वजह से रात में तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

कन्या - THE WORLD

हर एक काम का अवलोकन करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जीवन में आपको स्थिरता मिलेगी, फिर भी जो बातें नकारात्मक हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। जितना ध्यान व्यक्तिगत जीवन को सुधारने के लिए दे रहे हैं, उतना ही ध्यान काम पर भी दें। काम की गति बढ़ सकती है।

करियर : विदेश संबंधी काम करने वाले लोगों को सतर्कता रखनी होगी।

लव : पार्टनर द्वारा किए जा रहे प्रयत्न पर ध्यान दें।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

तुला - SEVEN OF SWORDS

गलत बातों पर ध्यान देने की वजह से आपकी समस्या और उलझ सकती है। करीबी लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। किसी भी काम में रिस्क न लें। संयम रखें। सही रास्ते से प्रयत्न करने की आवश्यकता है। आपकी वजह से परिवार के किसी व्यक्ति के लिए समस्या न बढ़े, इस बात का खास ध्यान रखें।

करियर : नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।

लव : पार्टनर की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - EIGHT OF PENTACLES

आपके द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों की वजह से परिवार की आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। हाल ही में किए गए प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन के कारण होगा। फिलहाल पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बड़े निवेश के लिए पूरी जानकारी लेकर आगे बढ़ें।

करियर : काम संबंधी दस्तावेजों को ठीक से पढ़कर ही काम की शुरुआत करें।

लव : पार्टनर की जिन बातों की वजह से दिक्कत होती है, उन्हें इस बात की जानकारी दें।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

धनु - ACE OF CUPS

जिन बातों के कारण शांति मिलती है, केवल उन पर ध्यान देते रहें। पैसों से संबंधित नुकसान जल्दी ही दूर होगा। फिलहाल भविष्य को नकारात्मक तरीके से न देखें। वर्तमान से जुड़ी बातों की वजह से थोड़ी चिंता रह सकती है। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है।

करियर : आपको उन्नति प्राप्त होगी। आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

लव : अपेक्षा के अनुसार रिलेशनशिप प्राप्त न होने से कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

मकर - THE HANGEDMAN

गहराई से विचार करके सही निर्णय लेने की जरूरत है। फिलहाल दूसरों के साथ बातचीत कम होगी, तनाव के कारण आप अकेले रहना पसंद करेंगे। अपनी क्षमता के अनुसार काम करते रहें। आपकी ऊर्जा में जल्दी ही बदलाव आएगा, इस कारण बड़ी जिम्मेदारियों को निभाया जा सकता है।

करियर : काम संबंधी समस्या दूर करने के लिए किसी से उधार न लें।

लव : जिन गलत बातों की वजह से रिलेशनशिप नजरअंदाज हो रहा हैं, उन बातों से दूर रहें।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

कुंभ - DEATH

जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, लेकिन पुरानी बातें पीछे छूटने से आपको दुखी भी होगा। अपनी परिस्थिति समझने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास रखते हैं, उनकी असलियत सामने आएगी। व्यक्तिगत जीवन में निर्णय लेने के लिए किसी पर भी जरूरत से अधिक निर्भर न रहें।

करियर : जिन लोगों को नए नौकरी की खोज है, उनका तनाव बढ़ सकता है, लेकिन अपेक्षा के अनुसार सही नौकरी जल्दी ही प्राप्त होगी।

लव : परिवार के विरोध की वजह से रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है।

हेल्थ : शरीर में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। विटामिंस की कमी तकलीफ का कारण बन सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मीन - SEVEN OF WANDS

संयम न होने से आप गलती कर सकते हैं। गलत संगत की वजह से आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। आपकी समस्याएं बडी नहीं हैं, लेकिन इन्हें सुलझने के लिए ज्यादा वक्त लगेगा। इस कारण आपकी नकारात्मकता बढ़ सकती है। आपको मिलने वाली हर एक छोटी सफलता का भी अवलोकन करें। किसी भी व्यक्ति से अपेक्षा न रखना ही आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को नया निवेश करने से बचना होगा। वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।

हेल्थ : पुरानी बीमारी फिर से तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ