Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्रिकेटर केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग किए महाकाल दर्शन

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।

शादी के बाद ये कपल पहली बार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी रविवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना की।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी रविवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना की।

लाइन में लगकर किए दर्शन

नव दम्पती अल सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे, भस्म आरती संपन्न होने के बाद दोनों लाइन में लगकर गर्भगृह पहुंचे यहां करीब 10 मिनिट तक पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अथिया बेहद सादगी पूर्ण तरीके से साड़ी में नजर आईं तो वही केएल राहुल धोती व सोला पहनकर दर्शन करने पहुंचे थे।

मीडिया से बनाई दूरी

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद दोनों आशीष पुजारी और संजय पुजारी के कक्ष में पहुंचे, यहाँ दोनों ने पुजारियों से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो दोनों ने बात करने से इंकार कर दिया।

टेस्ट सीरीज के लिए पहुंचे हैं इंदौर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए लिए ही केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ शनिवार को इंदौर आए हैं। मैच से पहले समय निकालकर दोनों उज्जैन पहुंचे थे। टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी अलग-अलग फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। चेतेश्वर पुजारा व जयदेव उनादकट शनिवार शाम को तो तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, केएस भरत, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कोच राहुल द्रविड रात को इंदौर आए। इस समय भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

23 जनवरी को हुई थी शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर प्यार भरी पोस्ट भी लिखी थी।

सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई मेरे बच्चों। भगवान आशीर्वाद दें।'
सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई मेरे बच्चों। भगवान आशीर्वाद दें।'

लंबे समय से डेट कर रहे थे अथिया-राहुल

राहुल और अथिया करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे। राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं, जबकि अथिया ​​​​​एक्ट्रेस हैं। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है। अथिया ने अपने करियर में 4 फिल्में की हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जनवरी 2023 को विवाह बंधन में बंधे। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर हुई थी।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जनवरी 2023 को विवाह बंधन में बंधे। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर हुई थी।

मुलाकात के बाद लगातार होती रही बातचीत

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला निकल पड़ा और दोनों की दोस्ती हो गई। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। कपल हमेशा से लाइमलाइट में रहा है, लेकिन इसके बावजूद अपना रिश्ता गुप्त रखने की तमाम कोशिशें कीं। रिलेशनशिप में रहते हुए करीब डेढ़ साल तक साथ कभी नजर नहीं आए, ना ही कभी साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ