Header Ads Widget

Responsive Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले:3.2 बिलियन युवाओं का वर्क फोर्स विश्व को कर रहा लीड

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आखिरी दिन इंडियन यूथ वर्क फोर्स से जुड़े सेशन को केंद्रीय एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एड्रेस किया। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और जापान के अहम लोगों ने मंच साझा किया। देश के युवाओं की ताकत बताते हुए प्रधान ने बताया 3.2 बिलियन युवा भारतीय पूरी दुनिया के देशों में काम कर रहे हैं।

रोल ऑफ इंडियन डायस्पोरा फॉर इनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स सेशन में प्रधान बोले दुनिया देख रही है विश्व की सर्वोच्च आईटी कंपनियों में भारतीय उच्च पदों पर हैं। प्रौद्योगिकी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है।

टेक्नोलॉजी के कारण आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक बदलाव हो रहा है। मॉरीशस की सोशल इंटीग्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एवं नेशनल सोलिडेरिटी मंत्री फजीला जीवा दोरियावू ने बताया मॉरीशस के 70 प्रतिशत नागरिकों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, भारत उनका दूसरा घर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ