Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कैबिनेट के फैसले:एंबुलेंस रोकने पर 10 हजार, तो बिना हेलमेट अब 250 के बजाय 300 रुपए जुर्माना

जुर्माने की राशि में संशोधन को मंजूरी दे दी - Dainik Bhaskar

जुर्माने की राशि में संशोधन को मंजूरी दे दी

राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को मोटरयान अधिनियम 1988 (2019) में दी गई जुर्माने की राशि में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके मुताबिक अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 300 रु. जुर्माना लगेगा। अब तक यह 250 रु. था। सायलेंसर को मोडिफाइड कराकर या हॉर्न से प्रतिबंधित क्षेत्र में दोबारा आवाज करने पर दो हजार रु. जुर्माना लगेगा।

बिना अनुमति के किसी बाइक या कार रेस में भाग लेते हैं तो पहली बार में 5 हजार और दूसरी बार में 10 हजार रु. जुर्माना लगेगा। ओवरलोड वाहन से यदि सड़क को नुकसान पहुंचता है तो जुर्माने की राशि 10 हजार रु. रहेगी। पहले यह 1000 रु. थी। जुलूस, धरना-प्रदर्शन में यदि कोई एंबुलेंस रोकता है तो अब उसे 10 हजार रु. दंड देना होगा।

कैबिनेट ने तय किया है कि यदि कोई गाड़ी तय मानक से ज्यादा प्रदूषण फैलाती है तो पहली बार में 1 हजार रु. जुर्माना होगा। दूसरी बार यह राशि 10 हजार रु. रहेगी। बड़े वाहनों पर 5 हजार रु. जुर्माना लगेगा। वाहनों में तय परमिट से ज्यादा सवारी ढोने पर प्रति व्यक्ति जुर्माना अब 200 रु. रहेगा, पहले ये 1500 रु. था। कैबिनेट ने नया जहाज (सेसना साइटेशन एक्सएलएस जेट) खरीदे जाने को भी मंजूरी दे दी है। यह जहाज 184 करोड़ में अमेरिका की टेक्सट्रान एविएशन से खरीदा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ