Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एलाइंस एयर:बिलासपुर फ्लाइट शुरू; आज से जबलपुर और ग्वालियर जुड़ेंगे, ये तीनों फ्लाइट दिल्ली भी जाएंगी

पहले दिन 15 यात्री गए, बिलासपुर में खराब मौसम के कारण 1 घंटे देरी से गई। - Dainik Bhaskar

पहले दिन 15 यात्री गए, बिलासपुर में खराब मौसम के कारण 1 घंटे देरी से गई।

एलाइंस एयर इंदौर से तीन रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी। सोमवार से इंदौर-बिलासपुर के बीच फ्लाइट शुरू की। पहले दिन 15 यात्री गए। बिलासपुर में खराब मौसम के कारण फ्लाइट 1 घंटा देरी से रवाना हुई। मंगलवार से इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। बिलासपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन जबकि जबलपुर और ग्वालियर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये फ्लाइट दिल्ली भी जाएंगी।

सोमवार को बिलासपुर फ्लाइट का उद्घाटन समारोह हुआ। पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत भी किया गया। अब मंगलवार को दो फ्लाइट शुरू होने पर भी उद्घाटन समारोह होगा। तीन रूट पर सीधी फ्लाइट होने से यात्रियों को सुविधा मिली। साथ ही इंदौर से तीन नए रूट भी कनेक्ट हुए।

ये रहेगा शेड्यूल

इंदौर-बिलासपुर

  • बिलासपुर से इंदौर : सुबह 11.35 बजे फ्लाइट रवाना होगी। इंदौर आएगी दोपहर 1.25 बजे।
  • इंदौर से बिलासपुर : दोपहर 1.55 बजे फ्लाइट रवाना होगी। बिलासपुर पहुंचेगी दोपहर 3.45 बजे।
  • दिन : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार। फ्लाइट बिलासपुर से जबलपुर अौर फिर वहां से दिल्ली जाएगी।

इंदौर-ग्वालियर

  • इंदौर से ग्वालियर : दोपहर 12 बजे फ्लाइट रवाना होगी। ग्वालियर पहुंचेगी दोपहर 1.30 बजे।
  • ग्वालियर से इंदौर : दोपहर 2 बजे फ्लाइट रवाना होगी। इंदौर आएगी दोपहर 3.30 बजे।
  • दिन : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार। ग्वालियर फ्लाइट वहां से जबलपुर जाएगी अौर फिर दिल्ली।

इंदौर-जबलपुर

  • जबलपुर से इंदौर : फ्लाइट रवाना होगी सुबह 10 बजे। इंदौर आएगी 11.30 बजे
  • इंदौर से जबलपुर : शाम 4 बजे फ्लाइट रवाना होगी। जबलपुर पहुंचेगी शाम 5.30 बजे।
  • दिन : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार।

(जानकारी एयरलाइंस प्रबंधन के अनुसार।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ