Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सोमवार भस्म आरती दर्शन:भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का जल से अभिषेक

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान अल सुबह मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ रजत चंद्र धारण कर सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट अर्पित किया गया। मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ