Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MIC की पहली बैठक:राऊ से मांगलिया सर्विस रोड 80 करोड़ में सुधरेगा, नंदानगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

बायपास के राऊ सर्कल से मांगलिया तक जर्जर सर्विस रोड का काम अब जल्द शुरू हो सकेगा। अभी इस रोड पर काफी गड्ढे हैं और जगह-जगह उखड़ी हुई है। इसके लिए सोमवार को हुई नगर निगम की पहली एमआईसी में 80 करोड़ 52 लाख 45 हजार 214 रुपए मंजूर किए गए।

इसके अलावा बड़ा गणपति से एरोड्रम थाने तक अर्बन मॉडल कॉरिडोर के लिए 12 करोड़ 28 लाख 33 हजार 133 रुपए मंजूर हुए। वहीं खड़े गणपति से स्कीम 155 होते हुए टिगरिया बादशाह तक नई सड़क बन सकेगी। इसके लिए 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार 980 रुपए मिले।

एमआर 4 के तहत भंडारी पुल से बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग तक चौड़ीकरण के लिए 35.92 करोड़ मंजूर हुए। बैठक में कुल 550 करोड़ के कामों को मंजूरी मिली। इनमें 300 करोड़ की लागत से जलूद में लगने वाला सोलर प्लांट भी शामिल है

MIC की पहली बैठक- 550 करोड़ के कामों को मंजूरी

शहर की अब हर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य है। नहीं लगवाने पर निगम जुर्माना लगाएगा। 12 हजार कैमरे निगम खुद लगवाएगा। सभी कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 100 से अधिक लोग होंगे, वहां भी सीसीटीवी अनिवार्य होगा।

30 दिन का बैकअप निगम के पास होगा। किसी का कैमरा बंद रहता है तो पता चल जाएगा। संबंधित कॉलोनी या मल्टी को नाेटिस जाएगा कि कैमरा सुधरवाएं। बैठक में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ला, राजेंद्र राठौर, निरंजनसिंह चैहान, राजेश उदावत, अभिषेक शर्मा, नदंकिशोर पहाड़िया, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा मामा, जितेन्द्र जीतू यादव, राकेश जैन, निगमायुक्त प्रतिभा पाल मौजूद थे।

हैदराबाद के बाद सर्विलांस मॉडल वाला इंदौर दूसरा शहर

हैदराबाद के बाद इंदौर देश का दूसरा शहर होगा जो पूरी तरह सीसीटीवी सर्विलांस मॉडल को अपना रहा है। रेन बसेरे भी सीसीटीवी से लेस होंगे।

इन विकास कार्यों के लिए भी राशि मंजूर

  • नंदा नगर में एमपीएसआरडीसी की जमीन पर 4.95 करोड़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा।
  • मेयर हाउस के निर्माण के लिए 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 971 रुपए मंजूर।
  • कचरा संग्रहण के लिए 25 कंटेनराइज्ड ओपन टिपर को मंजूरी।
  • 60 क्लोज गारबेज टिपर 5.5 क्यूम के क्रय करने के लिए 9.04 करोड़ रुपए।
  • बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर होते हुए एबी रोड तक सौंदर्यीकरण के लिए 9.36 करोड़ मंजूर।
  • वायु गुणवत्ता के लिए सीएएक्यूएमएस यूनिट स्थापित होंगी। इस पर 6 करोड खर्च होंगे।
  • कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए चाणक्यपुरी से राज मोहल्ला तक प्राइमरी सीवरेज लाइन के लिए 20.57 करोड़ की मंजूरी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ