Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मौसम का हाल:पश्चिमी शहर में हवा के साथ हलकी बारिश, अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई

पातालपानी। दोपहर 12.30। - Dainik Bhaskar

पातालपानी। दोपहर 12.30।
  • 39 इंच बारिश हो चुकी है इस सीजन में अब तक, 36.5 इंच है शहर की औसत बारिश
  • 6 के बाद और कम हो जाएगी बारिश, लोकल सिस्टम भी कमजोर

रविवार को सुबह से हलके बादल छाए हुए थे। बारिश की शुरुआत पहले पूर्वी रिंग रोड, डेली काॅलेज तरफ से हुई, फिर शाम को पश्चिमी इंदौर यानी एयरपोर्ट, लाबरिया भेरू तरफ हलका पानी बरसा। बारिश के साथ हवा भी चल रही थी। इसका असर अधिकतम तापमान पर हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री था, जो रविवार को घटकर 28.9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान की बात की जाए तो यह 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री था। इसके पहले रात में इतना तापमान 5 और 6 जुलाई को दर्ज किया गया। उस वक्त अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री से अधिक था। इस बार पूरे सितंबर में ही तापमान असामान्य रहने वाला है। वजह यह है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई गतिविधि नहीं है।

6 के बाद और कम हो जाएगी बारिश, लोकल सिस्टम भी कमजोर

मंगलवार से ही शहर के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश और कम हो जाएगी। लोकल सिस्टम जो अभी किसी एक हिस्सें में जबरदस्त बरस रहा है, यह भी बनना कम हो जाएगा। मानसून कमजोर हो रहा, इसका अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि रात के समय ओस गिरना शुरू हो गई है जो आमतौर पर अक्टूबर से गिरना शुरू होती है। फिलहाल हलकी उमस की वजह से बादल छा रहे हैं, लेकिन पूरे शहर में बरसें, इतने मजबूत नहीं हैं। वहीं बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ