Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP में आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह:इंदौर में 5,335 बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा; भोपाल में मंत्रालय, ग्वालियर में बाड़ा रोशनी से नहाया

इंदौर राजवाड़ा 

मध्यप्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव (75वीं वर्षगांठ) धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर प्रदेश की मुख्य और ऐतिहासिक जगहों को तिरंगे की रोशनी से नहलाया गया है। आजादी के पर्व पर सड़कों पर भी लाइटिंग की गई है। प्रदेश के प्रमुख शहरों के नजारे देखे  इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़े का है, जहां पर तिरंगा रोशनी की गई है,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली थी।

इंदौर में ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 5335 बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। यह आयोजन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। मानव श्रृंखला बनाने वाली संस्था 'ज्वाला' की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि जल्द ही हम मानव श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

इसके अलावा, भोपाल में भी प्रमुख इमारतों और सड़कों पर रोशनी की गई है। मंत्रालय, विधानसभा, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्ट्रेट समेत सभी थानों में तिरंगे की स्टाइल में लाइटिंग की गई है। उज्जैन में भी महाकाल मंदिर पर रात में तिरंगे की रोशनी की गई। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा में भी लाइटिंग की गई। यहां तक कि नर्मदापुरम के तवा डैम का पानी भी तिरंग के रंग में नजर आया।

भोपाल में मंत्रालय पर लाइटिंग के जरिए सजाया गया।
भोपाल में मंत्रालय पर लाइटिंग के जरिए सजाया गया।
छिंदवाड़ा में एसपी ऑफिस को सजाया गया।
छिंदवाड़ा में एसपी ऑफिस को सजाया गया।
उज्जैन में महाकाल मंदिर को तिरंगे के रंग में सजाया गया।
उज्जैन में महाकाल मंदिर को तिरंगे के रंग में सजाया गया।
जबलपुर में नर्मदा किनारे सड़क पर रोशनी की गई।
जबलपुर में नर्मदा किनारे सड़क पर रोशनी की गई।
ग्वालियर में बाड़े पर रोशनी की गई।
ग्वालियर में बाड़े पर रोशनी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ