Header Ads Widget

Responsive Advertisement

संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने खंडवा में किया ध्वजारोहण

 

 अगस्त 15, 2022

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ