Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:मस्तक पर सूर्य धारण, चंदन, भांग और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल ने मस्तक पर भांग और ड्रायफ्रूट से बने सूर्य और दिव्य श्रृंगार में भक्तों को दर्शन दिए। तड़के मंदिर के कपाट खोले गए। मंत्रोच्चार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ