Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव:इंदौर जिले में आज भी 8000 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने देखी थी आजादी की पहली सुबह

 

75 वर्ष वाले बुजुर्गों में सांवेर अव्वल, 100 से ज्यादा में देपालपुर आगे - Dainik Bhaskar
75 वर्ष वाले बुजुर्गों में सांवेर अव्वल, 100 से ज्यादा में देपालपुर आगे
  • साल 2022 में अपने जन्म का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहे सबसे ज्यादा 1527 वरिष्ठ नागरिक सांवेर विधानसभा मे हैं
  • 1947 में जन्मे जिले के 7900 लोग भी अमृत वर्ष में

इंदौर जिले में 8000 लोग ऐसे हैं, जो आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ अपने जन्म का भी अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यानी इन लोगों का जन्म 15 अगस्त 1947 या उससे कुछ माह पहले हुआ था।

यही नहीं, जिले की 9 विधानसभाओं में लगभग 260 लोग ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र आजादी के समय 25 वर्ष या उससे ज्यादा थी। जिले की मतदाता सूची देखें तो पता चलता है कि आजादी वाले वर्ष में पैदा हुए लोगों की संख्या लगभग 7992 है। इसमें 100 साल से ज्यादा उम्र वाले 260 लोग और जोड़ लें तो यह संख्या 8200 से ज्यादा हो जाती है।

75 वर्ष वाले बुजुर्गों में सांवेर अव्वल, 100 से ज्यादा में देपालपुर आगे

साल 2022 में अपने जन्म का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहे सबसे ज्यादा 1527 वरिष्ठ नागरिक सांवेर विधानसभा मे हैं। 75 वर्ष वाले 1495 नागरिकों के साथ विधानसभा-5 दूसरे नंबर पर है। विधानसभा-4 में भी 15 अगस्त 1947 के पहले जन्में 75 साल के नागरिकों की संख्या 1350 है। हालांकि विधानसभा-1 मे यह संख्या आश्चर्यजनक रूप से सबसे कम महज 305 है तो विस-2 में महज 289 है। जबकि अपेक्षाकृत छोटे ,महू विधानसभा में 75 वर्ष से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 1200 के आसपास है। 100 या उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों की बात करें तो इस मामले में 52 वरिष्ठ नागरिकों के साथ देपालपुर पहले नंबर पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ