Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शुक्र का राशि परिवर्तन आज:देश में कई जगहों पर तेज बारिश, सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में सुधार के योग

31अगस्त, बुधवार को शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर अगले 23 दिनों तक रहेगा। इसका प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ेगा। शुक्र की वजह से मौसम और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ये ग्रह सुबह तकरीबन 11 बजे राशि बदलेगा। सिंह राशि में शुक्र 24 सितंबर तक रहेगा। शुक्र की चाल में बदलाव का असर सात राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ये ग्रह एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहता है और फिर राशि परिवर्तन करता है।

भौतिक सुख-सुविधाएं देने वाला ग्रह
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के योग
डॉ. मिश्र के मुताबिक शुक्र के राशि परिवर्तन से सोने-चांदी और अन्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव होने के योग बन रहे हैं। इस ग्रह के राशि बदलने से देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और कुछ जगहों पर उमस और कम बारिश होगी। धान, अनाज, कपड़े, भौतिक सुविधाएं और खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सात राशियों के लिए शुभ समय
डॉ. मिश्र ने बताया कि शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन तीन राशि वालों के धन और वैभव के रास्ते खुलेंगे। शुक्र का गोचर इन राशि वालों के आर्थिक, पारिवारिक और करियर लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। वहीं अन्य लोगों पर इस ग्रह का मिला-जुला असर रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ