Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सिका विद्यालय क्रमांक २ में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन

 

सिका विद्यालय स्कीम नंबर ५४ में  शिक्षक अभिभावक संघ २०२१-२०२२ का गठन किया गया|  श्रीमती प्रतिमा करोतिया को शिक्षक अभिभावक संघ  के अध्यक्ष के रूप में चुना गया | श्रीमान्सुदर्शन उन्नी कोउपाध्यक्ष के रूप में चुना गया | | प्राचार्या श्रीमती सुजा मैथ्यूके द्वारा इस बात को विशेष रूप से अवगत कराया कि  विगत दो सत्र में छात्रों की अध्ययन पद्धति में जो बदलाव आए उन्हें सकारात्मक  रूपसे समझने की आवश्यकता है |उपप्राचार्या श्रीमती प्राची गर्ग  ने आपसी सहयोग से शैक्षणिक  कार्य को आगे बढ़ाने  पर बल दिया | प्रधानाध्यापिका श्रीमती एस. कलावथी द्वारा छात्रों में आत्मविश्वास जागृत के लिए सहयोग  की आवश्यकता व्यक्त की | इस अवसर पर पालक प्रतिनिधियों  केद्वारा सकारात्मक सुझाव दिए गए एवंसम्पूर्ण शिक्षा गतिविधियों को कोरोना पूर्व समयानुसार संचालित करने के लिए कृतसंकल्पता दोहराई गई|  सिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्षश्रीमान् कार्तिक शास्त्री, एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती सावित्री पी. बाबूजी तथा श्रीमती रश्मि अय्यर  कार्यक्रम में विशेषरूप से उपस्थित Lथीं| शिक्षक प्रतिनिधियों  द्वारापालक  प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया | कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती कल्पना द्विवेदी द्वारा किया गया | आभार प्रदर्शन श्रीमती लतिका पांडे  द्वारा किया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ