Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जूलॉजिलकल पार्क:कभी खुशी.... कभी गम : टाइगर के 3 शावक, 1 दिख नहीं रहा, मौत की आशंका


नंदनकानन से लाई गई रागिनी ने अलग-अलग रंग के तीन शावकाें काे दिया था जन्म। - Dainik Bhaskar
नंदनकानन से लाई गई रागिनी ने अलग-अलग रंग के तीन शावकाें काे दिया था जन्म।

ओडिशा के नंदनकानन (जूलॉजिलकल पार्क) से इंदौर जू लाई गई 11 साल की व्हाइट टाइगर रागिनी ने रविवार को जिन तीन शावकों को जन्म दिया था, उनमें से एक दिख नहीं रहा है। बुधवार काे वह दिनभर पिंजरे में दिखाई नहीं दिया तो कर्मचारियों ने उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया। यलो मेलानिस्टिक कलर का यह शावक बेहद कमजाेर था।

मां रागिनी इसे लेकर हताश थी और काफी देर तक वह इसे मुंह में लेकर भी घूमती रही। जू के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार शावक संभवत: बहुत कमजाेर था। ऐसे में उसकी मौत की आशंका है। हालांकि अभी उसे ढूंढने की कोशिश जारी है।

  • 73 प्रजातियों के 640 वन्य जीव हैं चिड़ियाघर में
  • 52 एकड़ क्षेत्र में फैला है इंदौर जू
  • 05 हजार के आसपास दर्शक औसत हर दिन व रविवार को 15 हजार तक दर्शक आते हैं यहां

देहरादून से आया 13 फीट का किंग काेबरा
इधर, बुधवार काे इंदाैर जू में देहरादून जू से सांपाें के राजा किंग काेबरा काे लाया गया। इसे स्नैक हाउस में रखा गया है। खास बात यह है कि 13 फीट लंबा यह सांप बेहद फूर्तिला है। यह इतना खतरनाक है कि एक ही बार डसकर हाथी जैसे विशालकाय जीव की भी जान ले सकता है। इतना ही नहीं अपने आसपास नजर आने वाले काेबरा सांपाें काे भी मार देता है। प्रभारी अधिकारी यादव के अनुसार छह माह पहले हमने घड़ियाल भेजे थे, उसके बदले इसे लाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ