Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुधवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन:खूबसूरत नीले वस्त्रों में नजर आए

खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को बप्पा का मनमोहक श्रृंगार हुआ । मंत्रों उपचार के साथ पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। खूबसूरत नीले रंग के वस्त्र भगवान को पहनाए। गुलाब, सफेद फूलों से बने दो सुंदर हार भगवान को पहनाए। भगवान के मुकुट को भी सुंदर फूलों की मालाओं से सजाया। रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार हुआ। भगवान के सिंहासन को फूलों से सजाया। मंदिर के पुजारी पं. सतपाल महाराज ने भगवान का अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया। विधि-विधान से गजानन का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती की। चांदी के पात्र में भगवान को लड्‌डुओं का भोग अर्पित किया। यह मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां कई राजनेता और सेलिब्रिटी भगवान का आशीर्वाद लेने आ चुके है।

रणजीत हनुमान के आज के दर्शन
रणजीत हनुमान के आज के दर्शन

रणजीत हनुमान मंदिर में बुधवार को संकट मोचन का सुंदर श्रृंगार किया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। रणजीत बाबा को लाल रंग के नए वस्त्र पहनाए। गेंदे के फूलों का हार भगवान को पहनाया। आकड़े के पत्तों पर चंदन से सीता-राम लिख पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। गर्भगृह में मोगरे के फूलों और पत्तियों की मालाओं से सजावट की। भगवान को सिंहासन को गेंदा और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया। मंदिर के पुजारी पं.दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन कर रणजीत बाबा की आरती की। मंदिर में भक्तों द्वारा लाई वस्तुओं से भगवान का श्रृंगार होता है। मंदिर की खास बात यह है कि यहां राजा-महाराजा भी भगवान के दर्शन करने आया करते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ