Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पुलों की सौगात:अगले दो माह अब पुलों की बारिश, भानगढ़ पुल से होगी शुरुआत; 60 दिन में 19 ब्रिज होंगे तैयार

3 लाख से ज्यादा आबादी की राह आसान होगी - Dainik Bhaskar

3 लाख से ज्यादा आबादी की राह आसान होगी
  • 4.97 करोड़ से हाथीपाला पुल का काम बारिश बाद शुरू होगा
  • निगम सालाना 50 करोड़ रुपए इस काम पर खर्च कर रहा

शहर में अगले दो महीने में 19 छोटे-बड़े पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। निगम का दावा है कि आठ बड़े ब्रिज जून में पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। कुछ पुल 31 जुलाई तक बन जाएंगे। इनके बनने से तीन लाख से ज्यादा आबादी को फायदा होगा। बीते पांच साल में शहर में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल-पुलिया तैयार हुए हैं। प्रदेश के किसी भी शहर में इतनी संख्या में पुल नहीं बने हैं। निगम सालाना 50 करोड़ रुपए इस काम पर खर्च कर रहा है।

4.97 करोड़ से हाथीपाला पुल का काम बारिश बाद शुरू होगा

निगम ने हाथीपाला में प्रस्तावित पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। 4.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे। फिलहाल यह पुल 20 फीट चौड़ा है। ऊंचाई कम होने से बारिश में यह डूब जाता है। पुल की ऊंचाई बढ़ने से पानी में नहीं डूबेगा। पुल का चौड़ीकरण होने से यातायात भी बाधित नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ