Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जब ताई की भर आईं आंखें:कविता पाटीदार ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश से बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कविता पाटीदार इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पहुंची। उन्होंने ताई के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान ताई भावुक नजर आई। उन्होंने कविता पाटीदार को शुभकामनाएं दी और पार्टी की नीतियों पर चलने की बात कही।

मुझे ही नहीं पता था कि मेरा नाम घोषित होने वाला है: पाटीदार
इससे पहले राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर इंदौर बीजेपी ने पार्टी कार्यालय में कविता पाटीदार का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे ही नहीं पता था कि मेरा नाम घोषित होने वाला है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि अहिल्या की नगरी में मेरा जन्म हुआ और महू डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली से हूं। उनके जीवन चित्रण आदर्श के रूप में हम सभी के सामने हैं। उनके आदर्श को आत्मसात कर प्रदेश के सम्मान को बरकरार रखूंगी।

कविता ने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी है। ओबीसी वर्ग का निश्चित रूप से बीजेपी को साथ मिलेगा। बीजेपी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। भाजपा का हर निर्णय संगठन करता है और संगठन जो करता है हम कार्यकर्ता उसे शिरोधार्य करते हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर जाकर कविता पाटीदार ने आशीर्वाद लिया।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर जाकर कविता पाटीदार ने आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस ने झूठा आंकड़ा पेश किया: पाटीदार
कविता ने कहा कि कमलनाथ को उनके शब्दों के बारे में सोचना चाहिए। पूरी जनता जानती है कि ओबीसी को आरक्षण देने के झूठे वादे और छलावा कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ ने किया है। उन्होंने ओबीसी की संख्या को लेकर गलत आंकड़ा पेश किया। इसके बाद वे 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कहते हैं। जनता के साथ उनका यह झूठ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता।

सत्ता और संगठन के संघर्ष को मिली सफलता
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सत्ता और संगठन का दृढ़ संकल्प ही रहा कि हम ओबीसी आरक्षण के साथ स्थानीय निकाय के चुनाव करा रहे है। जनता जानती है कि मध्यप्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री भी भाजपा ने दिया है और मैं भी राज्यसभा की उम्मीदार के रूप में ओबीसी वर्ग से हूं जबकि कांग्रेस ने विवेक तन्खा को उतारा।

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा पार्टी को लाभ
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है और यही सही है। यहां पर एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश का महामंत्री बना दिया जाता है। सामान्य से कार्यकर्ता इस प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभाते हैं और सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले हमारे पीएम मोदी जैसे नेतृत्व का सौभाग्य हमें मिलता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अवसर देने का काम करती है। भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने बहुत कल्याणकारी काम किए हैं। जन कल्याणकारी योजनाएं जो चाहे वह केंद्रीय हो या प्रदेश की, इन योजनाओं व विकास के साथ स्थानीय निकाय के चुनाव में उतरेंगे। पिछली बार कांग्रेस ने झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की थी। सच जनता के सामने उजागर हो चुका है। विकास तो भाजपा ही करना जानती है और टीम प्रगति को सुनिश्चित करना भी भाजपा ने ही करके दिखाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ