Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार भस्म आरती दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग, चंदन, सूखे मेवे, सिंदूर से मनमोहक श्रृंगार किया गया। वस्त्र, मस्तक पर रजत चंद्र और सिर पर शेष नाग जड़ित रजत मुकुट धारण किया। रजत के रुद्राक्ष और आंकड़े के फूल और गेंदे के फूलों से बनी माला अर्पित की गई।

अल सुबह जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद कर महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ