Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार को भस्म आरती दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल को मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर और रुद्राक्ष से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

वस्त्र,मस्तक पर रजत त्रिशूल और त्रिपुण्ड धारण कर सिर पर रजत मुकुट धारण किया महाकाल ने। रुद्राक्ष और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ