Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शिवबारात:महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, आकर्षक झांकियों के बीच बाहर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किए लोकनृत्य

शामिल हुए लोग। - Dainik Bhaskar

शामिल हुए लोग।

हर साल निकलने वाली संस्था नमो-नमो की शिव बारात आज देर शाम सयाजी द्वार से शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियां भी सम्मिलित हुई थी। इसके साथ ही भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमा नंदी पर सवार थी। बारात में ढोल, ताशे, डमरू शामिल थे। इसके साथ ही हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा भी सम्मिलित थी। जो आकर्षण का केंद्र रही।

इस बार शिव बारात में उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों द्वारा कालका मां का नृत्य किया गया था। इसके साथ ही अघोरी नृत्य, बाबा भैरोनाथ की झांकी, राजस्थान के कलाकारों द्वारा घूमर नृत्य किया गया था। गुजरात की ढोल ताशा पार्टी, झाबुआ की वनवासी बंधुओ की टोली ने लोकनृत्य किया था। साथ ही उज्जैन की झांझ डमरू पार्टी, विराट हनुमान जी, नंदी पर सवार चंद्रमौलेश्वर रूप में दूल्हा बने भोलेनाथ जी की झांकी मौजूद थी। शिव बारात के दौरान सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, संस्था नमो-नमो के संयोजक राजेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। शहर के बीच निकली शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ