Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुधवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर के दर्शन:लंबोदर और हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार, यहां भक्त संभालते है आयोजन की व्यवस्था

 

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में शामिल है। हजारों भक्तों की आस्था इन मंदिरों से जुड़ी है। बुधवार को खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार हुआ। सुबह भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। भगवान को नए वस्त्र पहनाए। गणेश जी के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार किया। लंबोदर के साथ रिद्धि-सिद्धि को विभिन्न फूलों से बनी माला और ध्रुवा की माला पहनाई। भगवान के सिंहासन के आसपास फूलों से सजावट की। साथ ही गर्भगृह में भगवान के पीछे की तरफ भी फूलों की सजावट की गई। साथ ही भगवान के मुकुट और गर्भगृह में दो अखंड ज्योति पर फूलों की माला अर्पित की। मंदिर के पुजारी पंडित पुनीत भट्ट ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान का पूजन-अर्चन कर आरती की और मिठाई का भोग अर्पित किया।

रणजीत हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार
रणजीत हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार

इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। पहले भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया। हनुमान जी को तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। भगवान को नए वस्त्र पहनाए। आंकड़े के पत्तों पर चंदन से सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। साथ ही भगवान को विभिन्न फूलों से बनी माला पहनाई। भगवान के सिंहासन के आसपास फूलों की पंखुड़ियों से सजावट की। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने भगवान का पूरे विधि-विधान से अभिषेक, पूजन-अर्चन कर भगवान की आरती की। भगवान को मिठाई का भोग लगाया। पं. व्यास ने बताया कि मंदिर से हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी है। यहां होने वाले आयोजनों की व्यवस्था भक्त मंडल के सदस्य संभालते है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ