Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का भगवान गणेश के रूप में भांग, चंदन और सिंदूर से श्रृंगार किया गया । सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया गया।

मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। मनमोहक श्रृंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

वस्त्र, सिर पर रजत मुकुट धारण किया महाकाल ने। रजत के रुद्राक्ष ,गुलाब और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ