Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुराई के बदले भलाई की कोशिश करें

आपकी समझ लोगों को बदलने में मदद देती हैै

बुराई के बदले भलाई की कोशिश की जा सकती है। इससे एक कवच बनता है, जो उनके मुश्किल व अप्रिय नजरिए को आपको प्रभावित करने से रोकता है। आपकी समझ उन्हें बदलने की प्रक्रिया को गति देगी। वो क्या कहते हैं, क्या करते हैं इससे आपको तब तक चोट नहीं पहुंचती जब तक आप उसे मानसिक रूप से खुद को विचलित करने की अनुमति न दें।(हाउ टु विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल)

अच्छे संवाद के लिए इन बातों को जानना जरूरी

प्रभावी संवाद के लिए संदेश भेजने वाले को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो भेजा गया है, उसे सामने वाले ने समझ लिया है। सवाल पूछने चाहिए। चीजों का अवलोकन करना चाहिए और यदि गलतफहमियां हैं, तो उन्हें दूर करना चाहिए। अच्छे संवाद की इन बुनियादी बातों का अनुसरण करेंगे तो न केवल आपके संदेश सही पहुंचेंगे, बल्कि काम भी समय पर पूरे होंगे।(पीपल स्किल्स)

लोगों की सराहना करने से भी मजबूत होंगे संबंध

हम अक्सर उन लोगों की सराहना करना भूल जाते हैं जिनकी वजह से हमारी सफलता संभव हुई। कद्र जताने से आपसी संबंध सुधरते हैं, सहयोग-संगठन का भाव बनता है। लोगों की कद्र करें। बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स मानते हैं कि तनख्वाह बढ़ाना या बोनस देना अच्छे कार्य की प्रशंसा का सूचक है। लेकिन प्रशंसा व्यक्त करने के लिए वास्तविक सराहना भी जरूरी है।(टॉकिंग टु स्ट्रेंजर्स)

प्रगति के लिए आराम के दायरे से बाहर आएं

व्यक्ति अपने काम में परिवर्तन पसंद नहीं करता। आप अपना कार्य एक निश्चित तरीके से करने के आदी हो जाते हैं। परिवर्तन के लिए आराम के दायरे से बाहर निकलना होगा। प्रगति तब तक संभव नहीं जब तक आप असहज ना हो जाएं। पुरानी आदतों को साफ करना होगा। कार्य करने के नए तरीके खोजने होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ