Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP में कोरोना:दो संक्रमितों की मौत, इंदौर में 3 हजार से ज्यादा केस आए; छोटे शहरों में भी शतक लगा रहा कोरोना

मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन के अंदर 7 संक्रमितों की मौत हुई है। 24 घंटे में 2 लोगों की मौत रिकॉर्ड की है। एक ग्वालियर तो दूसरी सागर में हुई। कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट इंदौर बना हुआ है। यहां 3 हजार के पार संक्रमित मिले। भोपाल दूसरे नंबर पर है, यहां 1710 केस आए हैं। ग्वालियर में 640 नए मरीज मिले हैं। हाल यह है कि अब छोटे शहरों में भी कोरोना शतक या शतक के पास पहुंच गया है। सिंगरौली में 107 केस मिले, जबकि मुरैना-भिंड, दतिया जैसे जिलों में सौ के करीब पहुंच गया।

इंदौर में एक दिन में हजार और भोपाल में 400 केस बढ़े

24 घंटे में इंदौर में 3005 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस बढ़कर 15,751 हो गए हैं। जबकि एक दिन पहले इंदौर में 2047 नए मरीज मिले हैं। यही हाल भोपाल का है। भोपाल में 1710 केस आए हैं, एक दिन पहले यहां पर 1341 केस थे। ग्वालियर में सौ केस कम हुए हैं। यहां 24 घंटे में 640 नए मरीज मिले। यहां एक्टिव मरीज 4224 हो गए हैं। एक दिन पहले 725 की संख्या में मिले थे। सागर में 285 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उधर, गुना में 75 लोग संक्रमित मिले। सागर में 50 वर्षीय संक्रमित शख्स की मौत की वजह हाइपरटेंशन और निमोनिया बताई गई है।

गुना में 40% महिलाएं संक्रमित मिलीं

गुना में कोरोना अब घरों तक पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं संक्रमित मिल रही हैं। बुधवार को जिले में 78 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। इनमें से 31 महिलाएं संक्रमित थीं। वहीं राघोगढ़ इलाके में 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राघोगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह के किले पर भी एक संक्रमित आया है। 2 दिन पहले ही उनके पुत्र और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी पॉजिटिव आ चुके हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी संक्रमित आए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ