Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP में कोरोना:कोरोना की विस्फोटक रीएंट्री, प्रदेश में 1 दिन में 124 केस; इंदौर में सबसे ज्यादा 62, भोपाल में 27

मध्य प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 153791 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं। मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल के बुजुर्ग हैं। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

छिंदवाड़ा के परासिया में नागपुर से लौटे 69 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्य और काम करने वाली महिला को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बुजुर्ग को सर्दी-जुकाम था। स्थिति सामान्य है। दोनों डोज लग चुके हैं। ग्वालियर में 3 केस आए हैं। बाकी दूसरे जिलों से हैं।

  • भोपाल में शुक्रवार से टीनएजर्स के वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 3 जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। पहले दिन राजधानी में 140 स्कूलों के छात्रों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें ज्यादातर सरकारी स्कूल हैं। इसमें ऑनस्पॉट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले शामिल रहेंगे। शनिवार 1 जनवरी को इन स्कूलों के टीचर पेरेंट्स के साथ मीटिंग लेंगे। काउंसलिंग कर छात्रों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में दर्ज 1 लाख 13 हजार छात्रों को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जानी है। स्कूलों से बाहर रहने वाले करीब 20 हजार बच्चों को मोबाइल टीम वैक्सीन लगाएगी। नए शहर में 52 हजार 316 छात्र हैं, जबकि पुराने शहर के स्कूलों में 32 हजार 239 छात्रों को वैक्सीन लगाई जानी है।
  • बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से वैक्सीन का थर्ड डोज लगाया जाना है। इसके लिए भी कोविन एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। छात्रों का वैक्सीनेशन कंपलीट होने के बाद बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वकर्स का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ